फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा में हुए दर्दनाक हादसे में 4 जिंदगियां मौत के आगोश में चली गईं। मरने वालों में बाप-बेटा भी शामिल है। तस्वीरें विचलित कर सकती हैं, मजबूत दिल वाले ही देखें।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

2 of 8
हादसा, सोनीपत जिले में खरखौदा के झरोठ गांव में हुआ। यहां कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाप-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हैं। इनमें से दो को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

3 of 8
सुंदर निवासी फाजिलपुर परिवार सहित झज्जर से कार में परिवार के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में झरोठ गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलटते हुए खेतों में जा गिरी।

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

4 of 8
हादसे में मोटरसाइकिल सवार निलौठी निवासी ओम प्रकाश और ट्रक मिस्त्री राजकुमार उर्फ राजू निवासी खरखौदा की मौके पर की मौत हो गई। दूसरी ओर गाड़ी में सवार सुंदर (35), उसके पुत्र सन्नी (14) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

5 of 8
दुर्घटना में मरने वाला सुंदर अपनी ससुराल चांदोल झज्जर से खुशी में शामिल होकर गांव फाजिलपुर लौट रहा था। चांदोल में वह अपने साले रवि के पुत्र के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले दसवें दिन के उत्सव में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

6 of 8
रविवार को गांव में वापस लौटते समय सुंदर झरोठ गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में सुंदर की बेटी अंजली (16), पत्नी किरण (32) और अजय (12) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

7 of 8
सुंदर की पत्नी किरण की तो जैसे दुनिया ही लुट गई। एक साथ उसके पति और पुत्र की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया। खरखौदा के सामुदायिक केंद्र में बेसुध किरण पति के शव के पास बैठी हुई थी। वह इस आस में अपने पति सुंदर के हाथ में मालिश कर रही थी कि कभी भी उसका पति उठकर उससे बातें करने लगेगा। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि जान से भी प्यार उसका बेटा और जीवन साथी उसे छोड़ कर चले गए हैं।
विज्ञापन

4 जिंदगियां लील गया हादसा, विचलित कर देंगी तस्वीरें

8 of 8
खरखौदा निवासी राजू ट्रक ठीक करने का काम करता है। निलौठी निवासी ओम प्रकाश उसके पास अपना ट्रक ठीक कराने आया था। ट्रक के पुर्जों में आई खराबी को ठीक कराने के लिए वह ट्रक मालिक के साथ सोनीपत गया था। पुर्जे ठीक कराकर आते समय दोनों की दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें