फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे

Mon, 17 Aug 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी,बवानीखेड़ा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बाप ने बेटी के शव को चारपाई समेत जला दिया। मामले का खुलासा हुआ तो खौफनाक वारदात सामने आई। मामला ऑनर किलिंग का निकला। भिवानी के गांव बड़सी गुजरान ने चरित्र पर शक के चलते पिता ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी के शव को चारपाई समेत जला दिया।
विज्ञापन

चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे

2 of 5
मामला 14 अगस्त की देर रात करीब एक-दो बजे का है। इस दिलदहला देने वाली इस वारदात का पता उस समय लगा, जब मृतका के नाना ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने घर और श्मशान घाट से अस्थियां और अन्य सबूत जुटाए। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल किया है और बताया कि चरित्र पर शंका थी इसलिए बेटी को मारा। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे

3 of 5
पुलिस मृतका के घर पहुंची तो उसकी सौतेली मां शीला रो रही थी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। शीला ने बताया कि वह रामनिवास की दूसरी पत्नी है। मृतका मंजू की मां सुदेश का देहांत करीब 19 वर्ष पूर्व हो चुका है। शुक्रवार की देर रात उसका पति शराब के नशे में आया और उसने उनकी सोई हुई बेटी मंजू पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसने भी नशे में धुत पति से भाग कर जान बचाई।

चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे

4 of 5
पुलिस ने इसकी सूचना लड़की के नाना रोहतक के गांव मदीना जिंदरान वासी रतन सिंह को दी। वह परिजन व पंचायतियों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शमशान घाट से राख के बीच सबूत जुटाए। पुलिस को हड्डियों के अलावा कुल्हाड़ी, चारपाई के टुकड़े राख से मिले।  बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता ने हर सबूत मिटाने का प्रयास किया। हत्या का मामला खुलने पर आरोपी पिता ने मानसिक हालत ठीक नहीं होने का ड्रामा किया। पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे

5 of 5
मृतका के नाना रतन सिंह ने बताया कि वह पागल होने का ड्रामा कर रहा है, सिर्फ बचने के लिए। पुलिस उसे पकड़ थाने ले गई। नाना ने बताया कि उसकी दोहती की हत्या से पहले उसकी बेटी सुदेश की भी जान ली गई थी। सुदेश का शव कुएं में मिला था। उस समय हमने कोई कार्रवाई नहीं करवाई। रामनिवास उसकी बेटी से भी मारपीट करता था और तंग रखता था। बेटी के बाद अब दोहती को मार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें