फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत ने ही जलवाया था पंचकूला, सच ऐसे आया सामने

Thu, 30 Nov 2017 05:19 PM IST
सर्वेश कुमार/दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
आखिरकार खुलासा हो ही गया कि राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत ने ही पंचकूला को जलवाया था। जानिए कैसे ये सच दुनिया के सामने लाया गया।
विज्ञापन

2 of 7
Honeypreet Insan Arrest
आखिरकार हनीप्रीत का चेहरा बेनकाब हो ही गया। 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद हनीप्रीत पंचकूला में दंगा और आगजनी करवाकर गुरमीत राम रहीम को लेकर विदेश जाने के प्लानिंग में थी। इसका खुलासा उसने खूद अपने कबूलनामे में किया है।
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
कबूलनामे के मुताबिक हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा और गुरमीत राम रहीम को फरार करवाने की साजिश रचने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में हनीप्रीत ने कहा है कि उसने हिंसा, आगजऩी, तोड़फोड़ और खून-खराबा इसलिए करवाया था, ताकि पुलिस का ध्यान गुरमीत से हट जाए।

4 of 7
Honeypreet Insan
हनीप्रीत ने बताया कि वह बाबा को लेकर नेपाल के रास्ते किसी और देश में जाना चाहती थी। हिंसा में शामिल डेरा समर्थकों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला बोलने का प्लान भी हनीप्रीत ने ही बनाया था। हनीप्रीत ने ही डेरे में मौजूद समर्थकों को हथियार और लाठियां, डंडे, डीजल और पेट्रोल मुहैया करवाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
बता दें कि हनीप्रीत का कबूलनामा पुलिस ने 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर की गई 1200 पेज की चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेश किया। मामले में हनीप्रीत को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में हनीप्रीत पर गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा राम रहीम और डेरे के 6 सुरक्षाकर्मियों का भी जिक्र है।
विज्ञापन

6 of 7
Honeypreet Insan Arrest
मामले में कुल 67 लोगों को गवाह बनाया गया है। हनीप्रीत इस समय देशद्रोह के आरोप में अंबाला जेल में बंद है। राम रहीम के दो करीबी डॉ. आदित्य इंसा और महेंद्र इंसा अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
गौरतलब है 25 अगस्त को साध्वी रेप केस में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें कई लोग मारे गए। हिंसा की आग हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली तक पहुंच गई थी। इन राज्‍यों में डेरा समर्थक जहां-तहां बसों, रेलवे स्‍टेशनों व अन्‍य सरकारी संपत्ति‍यों को जला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें