फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हनीप्रीत ने रखा करवाचौथ का व्रत, जानिए किसके लिए और क्यों?

Mon, 09 Oct 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Ram rahim
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने जेल में भी करवाचौथ का व्रत रखा। देखिए किसके लिए और व्रत के साथ कैसे गुजारा हवालात में पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan Arrest
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश में आरोपी हनीप्रीत रविवार पूरे दिन पानी पीकर दीवारों की तरफ ताकती रही। पूछताछ के दौरान जब भी फुर्सत मिली हनीप्रीत अतीत की यादों में चली जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
करवा चौथ के दिन पूरे दिन हनीप्रीत ने उपवास रखा। अब तक डेरा में परंपरा रही है कि करवा चौथ के मौके पर वहां रहने वाली अधिकतर साध्वियां और साधु भी अपनी मर्जी से पिता के लिए व्रत रखते हैं। 
 

4 of 6
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान व्रत रखा, लेकिन इस दौरान पानी पीती रही। सूत्रों ने बताया कि सुबह से ही हनीप्रीत से पूछताछ के लिए अलग-अलग महिला अधिकारी पहुंचती रही। लेकिन करवा चौथ का दिन होने की वजह से पुलिस कर्मियों ने भी सामान्य तौर पर पूछताछ की। 
विज्ञापन

5 of 6
Honeypreet Insan Arrest
इस दौरान भी हनीप्रीत से कई बार खाने के लिए पूछा गया, लेकिन वह बार बार मना करती रही। करवा चौथ के दिन रिमांड पर पूछताछ के हर सवाल पर हनीप्रीत को डेरा की तमाम बातें याद आ रही थी। इस दौरान एक-दो बार वह भावुक भी हो गई, जिसे समझाया गया। लेकिन काफी कहने के बाद उसने लिक्विड डाइट लिया। रात में चांद निकलने के बाद उसने व्रत खोला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
डेरे में अब तक चलने वाली परंपरा के तहत वहां न केवल साध्वियां बल्कि पुरुष साधु भी डेरामुखी की खैरियत के लिए व्रत रखते थे। लेकिन पहले आई खबरों की सुर्खियों में डेरा की ओर से साफ किया जा चुका है कि कोई भी अपनी मर्जी से ऐसा करता था और इसके लिए किसी पर दबाव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें