सरकारी कर्मचारी शराब के नशे में टल्ली होकर दफ्तार ड्यूटी करने पहुंच गया। इस दौरान उसने गाली गलौच करते हुए हाईवोल्टेज ड्रामा किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
टल्ली होकर ड्यूटी देने दफ्तर पहुंचा कर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा
2 of 5
मामला पंजाब के बठिंडा नगर निगम ऑफिस का है। टल्ली होकर पहुंचे इस कर्मचारी ने आम लोगों से लेकर सीनियर अधिकारियों तक से गाली गलौच कर दुर्व्यवहार किया। इस कर्मचारी का नाम यादविंदर सिंह बताया जा रहा है और यह नगर निगम कॉम्पलैक्स में जन्म सर्टिफिकेट बनाने वाले काउंटर पर तैनात था।
विज्ञापन
टल्ली होकर ड्यूटी देने दफ्तर पहुंचा कर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा
3 of 5
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ही उक्त कर्मचारी नशे की हालत में दफ्तर पहुंचा। वहां वह अपने साथी कर्मचारियों और काम करवाने आए लोगों के साथ गाली गलौच करने लगा। जब लोगों ने इस बात की शिकायत नगर निगम कमिश्नर को की तो उन्होंने कर्मचारी को अपने पास बुलाया। इस दौरान नशे धुत्त कर्मचारी ने नगर निगम कमिश्नर को भी भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
टल्ली होकर ड्यूटी देने दफ्तर पहुंचा कर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा
4 of 5
थाना कोतवाली पुलिस और नगर निगम सुरक्षा कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उक्त व्यक्ति को मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उक्त व्यक्ति अस्पताल में तैनात ईएमओ के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा।
टल्ली होकर ड्यूटी देने दफ्तर पहुंचा कर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा
5 of 5
सिविल अस्पताल के डॉक्टर उमेश गुप्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति के सैंपल ले लिए गए हैं। फिलहाल वह थाना कोतवाली पुलिस हिरासत में है। एसएचओ संजीव कुमार मित्तल ने कहा कि निगम कर्मचारी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।