सेना अधिकारी के साथ अक्षय।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ महीनों पहले अक्षय के पिता सेना के अधिकारी के संपर्क में आए थे। उन्होंने अक्षय की बीमारी के बारे में बताते हुए मदद मांगी थी। संबंधित सैन्य अफसर ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के एक अफसर को अक्षय पर काम करने की सलाह दी। कोर के अधिकारी ने बताया कि उनके सीनियर ने उन्हें टास्क देते हुए कहा था कि अक्षय एक स्पेशल चाइल्ड है, यदि उसकी आवाज लौट आए तो यह बच्चे और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत की बात होगी, क्योंकि अक्षय की पूरी जिंदगी उसके सामने हैं।