बारिश की वजह से शहर की बत्ती गुल हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-34 में कार पर गिरा पेड़, बुरी तरह से डैमेज
सेक्टर-34 में एक बड़े पेड़ की टहनी खड़ी कार पर गिर गई, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अगला शीशा और बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सेक्टर-35 में एक बड़ा पेड़ जड़ से ही उखड़ गया, जिसकी वजह से परिसर की दीवार टूट गई। मौके पर पहुंची एरिया पार्षद प्रेमलता ने कहा कि इलाके के कई पेड़ खोखले हो चुके हैं। एक सर्वे कर ऐसे पेड़ों की पहचान करनी चाहिए, ताकि भविष्य में जानमाल की हानि न हो। वहीं, सेक्टर-43 में भी सड़क के बीचों बीच पेड़ गिरा। उस समय ट्रैफिक नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि तीनों मामलों किसी को चोट नहीं आई।