पंजाब में रोक लगने के बाद अब हरियाणा में भी फिल्म MSG पर रोक लगाने की मांग को लेकर सिख सड़क पर उतर आए हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
अब हरियाणा में बवाल, नहीं चलने देंगे MSG?
2 of 6
ये तस्वीरें सिरसा के गुरुद्वारा साहिब की हैं। यहां पंथक सेवा लहर के मुखी एवं सिख प्रचारक संत बाबा बलजीत सिंह खालसा दादूवाल ने मांग की कि पंजाब सरकार की तरह हरियाणा सरकार भी फिल्म MSG पर पाबंदी लगाए।
विज्ञापन
अब हरियाणा में बवाल, नहीं चलने देंगे MSG?
3 of 6
दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार को इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर सिरसा के द्वारा एक मांग पत्र भेजा जाएगा जिससे फिल्म को हरियाणा में प्रदर्शित होने से रोका जा सके। फिल्म को हरियाणा में किसी भी कीमत पर प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।
अब हरियाणा में बवाल, नहीं चलने देंगे MSG?
4 of 6
संत दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार को सिख कौम की भावनाओं की कदर करते फ़िल्म पर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए, क्योंकि इसके साथ माहौल खराब होने की संभावना है। यदि हरियाणा सरकार ने फिल्म पर रोक न लगाई तो सिख संगत अपने स्तर पर फिल्म का विरोध करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
अब हरियाणा में बवाल, नहीं चलने देंगे MSG?
5 of 6
संत दादूवाल ने कहा कि फिल्म पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार को एक मांग पत्र भेजा जाएगा। साथ ही, हरियाणा के राज्यपाल से मिलकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जाएगी।