जेल में डांसर के साथ ठुमके लगाते और उस पर पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहीं है, जिन्हें देखकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 5
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
घटना हरियाणा के जींद की है। आला अफसरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल सत्यवान को सस्पेंड कर दिया। बताया रहा है कि कुछ दिन पहले ही सत्यवान का कुरुक्षेत्र तबादला हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
मिली जानकारी के अनुसार, होली से तीन चार दिन पहले त्यौहार के उपलक्ष्य में जींद जेल में कार्यक्रम रखा गया था। इसकी पुष्टि लोकगायक वीरपाल ने की। कार्यक्रम के लिए उनकी टीम को बुलाया गया था।
4 of 5
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
वीरपाल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे उनकी टीम पहुंची थी और 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 5:00 बजे तक कार्यक्रम चला था। इस दौरान खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी।
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
वहीं तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर डांसर नाच रही है। इसी दौरान वर्दी पहले कांस्टेबल सत्यवान भी आकर उसके साथ ठूमके लगाने लगता है। उस पर रुपयों की बारिश करता है।