हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ और युवाओं से लेकर दिग्गज नेताओं एवं सेलिब्रिटी लोगों ने लाइन में लगकर वोट डाला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
2 of 11
हट जा ताऊ पीछे ने... गीत के गायक विकास कुमार ने सोनीपत के गांव दुराना में वोट डाला।
विज्ञापन
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
3 of 11
इनेलो नेता अभय चौटाला ने सिरसा में हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत वोट डाला।
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
4 of 11
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपने गांव में वोट डालते हुए।
विज्ञापन
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
5 of 11
छिटपुट झड़पें और फायरिंग की घटनाओं के बीच प्रदेश भर में करीब 80 फीसदी मतदान हुआ। सूबे के सभी 21 जिलों के 47 ब्लॉकों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के पद के लिए मतदान के प्रति ग्रामीण वोटरों में भरपूर उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
6 of 11
प्रदेश भर में करीब 80 फीसदी मतदान हुआ। सूबे के सभी 21 जिलों के 47 ब्लॉकों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के पद के लिए मतदान के प्रति ग्रामीण वोटरों में भरपूर उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
7 of 11
हिंसा की बड़ी घटना पलवल में हुई, जहां के रत्तीपुर गांव में हुए पथराव में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पलवल के अलावा मेवात, रोहतक, भिवानी और फतेहाबाद में हिंसक झड़पें और पथराव की घटनाएं हुईं। इन स्थानों पर घटनाओं के कारण मतदान प्रक्रिया भी कुछ देर तक बाधित रही।
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
8 of 11
पंचकूला में सर्वाधिक 90.7, जबकि पलवल में सबसे कम 58.8 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में पंच के 26248, सरपंच के 20583 और पंचायत समिति सदस्यों के 1221, जबकि जिला परिषद सदस्यों के 171 पदों के लिए चुनाव हुए। उधर, राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने दावा किया है कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
9 of 11
राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के दौरान रोहतक, पुन्हाना (मेवात), पलवल में हिंसा की खबर है। उधर, पुन्हाना के दो बूथों पर मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई। इसमें बैलेट पेपर और ईवीएम को नुकसान पहुंचा। प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद इन दोनों बूथों पर अब दोबारा नए सिरे से वोटिंग का निर्णय लिया गया है।
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
10 of 11
पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद सरपंचों और पंचों के मतों की गणना शुरू कर दी गई। शाम सात बजे तक सरपंच के 152 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रथम चरण में 15682 पंच, 93 सरपंच और 46 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
दिग्गज नेता हो या सेलिब्रिटी, सभी ने लाइन में लगकर दिया वोट
11 of 11
हरियाणा के चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि अब तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पंचकूला में सर्वाधिक 90.7 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के पिंजौर खंड की गिरड़ां पंचायत के बूथ नंबर 32 पर 100 प्रतिशत तथा बूथ नंबर 33 पर 98.42 फीसदी मतदान हुआ।