ओबीसी कोटे में आरक्षण को लेकर जाटों का महासंग्राम शुरू। हजारों की संख्या में जाट समुदाय के लोगों ने मय्यड़ में रेलवे ट्रैक जाम किया। तस्वीरों में देखें मामला।
विज्ञापन
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
2 of 10
हिसार में मय्यड़ भगाणा रोड पर हजारों की संख्या में जाट समुदाय के लोग इकट्ठे और आंदोलन का ऐलान करते हुए हिसार-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लेट गए। कुछ ने वहां डेरा जमा लिया। इस कारण कई ट्रेनों को रूट बदलने पड़े। हिसार व हांसी में कई ट्रेने घंटों खड़ी रही, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
3 of 10
ट्रैक जाम के कारण सिरसा से गोरखपुर वाया दिल्ली जाने वाली ट्रेन, फाजिल्का से रेवाड़ी वाली ट्रेन का रूट बदला गया। उधर हांसी में रेवाड़ी से श्रीगंगानगर जाने वाली गाड़ी को रोकना पड़ा। यह ट्रेन 4 बजकर 18 मिनट पर हांसी स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। उधर भिवानी-हिसार रूट की सभी गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
4 of 10
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह ने एलान किया है कि वे तब तक ट्रैक से नहीं उठेंगे जब तक कोई जाट मंत्री या फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मौके पर पहुंचकर कोई ठोस आश्वासन न दे दें। आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से पहले से ही निर्धारित रैली सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई। करीब साढ़े तीन बजे जाट नेताओं की पर्दे के पीछे मीटिंग हुई।
विज्ञापन
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
5 of 10
मीटिंग के बाद जाटों ने हिसार-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बैठने का एलान कर दिया। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर बैठ गए। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सातरोड स्टेशन पर पुलिस तैनात रही, लेकिन जहां ट्रैक जाम किया उस स्थान से पुलिस काफी दूर खड़ी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से एक से तीन किलोमीटर की दूरी बनाए रखी। हालांकि खुफिया पुलिस आंदोलनकारियों के ईदगिर्द फैली हुई थी।
विज्ञापन
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
6 of 10
समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी को निशाने पर लिया। मंच से जाट नेता बोले अब कहां गए सांसद सैनी लेकर आ जाएं ओबीसी बिग्रेड। आरक्षण वे हर हाल में लेकर रहेंगे। इसी मांग को लेकर वे ट्रैक पर बैठ गए हैं। दम है तो सैनी अब अपनी ब्रिगेड लेकर आएं। गौर करें कि प्रदेश में 70 लाख जाट समुदाय की आबादी हैं। इसमें हिसार के अलावा भिवानी, जींद, रोहतक, सोनीपत, कुरूक्षेत्र आदि में ज्यादा जाट समुदाय के लोग हैं।
विज्ञापन
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
7 of 10
उल्लेखनीय है कि 24 नवम्बर 2006 में आरक्षण के लिए जाट जागृति अभियान की शुरुआत हुई। 13 सितम्बर 2010 को जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने मय्यड़ गांव में जाम लगाया। आंदोलन के दौरान लाडवा निवासी सुनील श्योराण की गोली लगने से मौत हुई। 6 मार्च 2013 को मय्यड़ में ही फिर से जाट आरक्षण आंदोलन की शुरुआत हुई।
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
8 of 10
2 मार्च, 2014 को आम चुनाव से पहले केंद्र की यूपीए सरकार ने जाटों को पिछड़ी जातियों की केंद्रीय सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही जाटों को केंद्रीय नौकरियों में पिछड़े वर्ग के तहत आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो गया। एक अप्रैल को जाटों को ओबीसी आरक्षण देने के यूपीए सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका में कहा गया कि जाट पिछड़े नहीं है।
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
9 of 10
सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण के फैसले को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि जाति के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। कहा कि जाटों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति बेहतर है इसलिए उन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। मई 2015 में हरियाणा में हाईकोर्ट ने बिश्नोई, जाट, जट्ट सिख, रोड और त्यागी समुदायों को विशेष पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने और उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ देने पर रोक लगा दी। इसके अलावा सामान्य जातियों को आर्थिक आधार पर मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण पर भी स्टे दे दिया था।
आरक्षण के लिए मय्यड़ में गरजे जाट, ट्रैक पर लेटे हजारों लोग
10 of 10
वहीं, हिसार के मय्यड़ में जाटों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। ऐसे में रविवार को सांपला में होने वाली महारैली पर सबकी नजर टिक गई हैं। छुट्टी के दिन तीन जिलों रोहतक-झज्जर और सोनीपत की महारैली पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती होगी। आयोजकों ने भी रैली को लेकर पत्त खोलने से इनकार कर दिया है और एलान किया है कि मौके पर ही रणनीति तय की जाएगी।