सेना में भर्ती होने के लिए युवा ऐसे ऐसे कारनामे कर रहे हैं, सुनेंगे तो आपको भारतीय होने पर शर्म आएगी और कहेंगे कि ऐसे लोग देश की सुरक्षा क्या करेंगे?
विज्ञापन
2 of 7
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, हरियाणा में युवा फर्जीवाड़ा कर सेना में एंट्री करने की फिराक में हैं। इसे लेकर सेना का भर्ती मुख्यालय अलर्ट हो गया है। मुख्यालय ने ऐसे 73 मामले पकड़े हैं, जिसमें हरियाणा के युवाओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती की कोशिश की, जबकि भर्ती मुख्यालय अभी इस संबंध में और दस्तावेज खंगालने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
सेना भर्ती का पहला दिन
इस बारे में सेना भर्ती मुख्यालय ने हाईकमान और हरियाणा पुलिस को भी अवगत करवा दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उनकी तसदीक पर हरियाणा से ही तीन एजेंट भी काबू किए हैं। ये एजेंट इन युवकों के भर्ती दस्तावेजों को तैयार करवाने में उनकी मदद करते थे और मोटी कमाई करते थे।
4 of 7
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
एजेंटों की ओर से उपलब्ध करवाए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही इन युवकों ने पिछले साल सेना में भर्ती की कोशिश की। मगर कुछ गड़बड़ी की आशंका होने पर अब सेना भर्ती मुख्यालय इन सभी दस्तावेजों का रिकार्ड खंगाल रहा है। वहीं पकड़े गए युवक जींद, भिवानी व रोहतक इत्यादि शहरों के हैं, जिन्होंने अंबाला, यमुनानगर, करनाल व कैथल जिलों से संबंधित अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
युवकों ने बनवाए ये फर्जी दस्तावेज
सेना में भर्ती की फिराक में लगे इन युवकों ने एजेंटों के माध्यम से फर्जी डोमिसाइल, जाति व जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, फर्जी वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र इत्यादि तैयार करवाए। ये युवा हरियाणा के रहने वाले किसी और जिले के थे, मगर इन्होंने सेना में भर्ती के लिए एजेंटों के जरिए हरियाणा के दूसरों जिलों से अपने उक्त दस्तावेज फर्जी ढंग से तैयार करवाए।
विज्ञापन
6 of 7
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
इस साल भी हरियाणा में दो जगह भर्ती, सेना सतर्क
इस साल भी हरियाणा में दो जगह खुली भर्ती होनी है। पहली भर्ती अंबाला के मुलाना में 22 जून से 5 जुलाई तक चलेगी। यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन और सैनिक नसिंज़्ग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी, जबकि दूसरी भर्ती रोहतक में 2 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। यह भर्ती सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर र्क्लक/एसकेटी व सोल्जर ट्रेडसमैन के लिए होगी।
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
सेना के लिए खतरा हैं ऐसे युवा
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से रिटायर्ड ज्वाइंट डायेक्टर तीर्थ राम काला के अनुसार यह बहुत हैरानी की बात है कि युवक आर्मी में भर्ती होने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आर्मी की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है, क्योंकि जो युवक आर्मी में आने के लिए पहले चरण में ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं, वे भर्ती के बाद सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाने में चूकेंगे नहीं।