फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सभी शहरों के लिए 'मनोहर' सरकार की प्लैनिंग, हाइटेक हो जाएंगे!

Fri, 21 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Manohar lal khattar
हरियाणा की मनोहर सरकार ने सभी शहरों के लिए खास प्लैनिंग की है, जिससे सभी शहर हाइटेक हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
दरअसल, हरियाणा में नगर निकायों के अंतर्गत हर शहरी इलाके को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने खास योजना तैयार की है।
विज्ञापन

3 of 7
वाई-फाई
हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत 22 जिलों में 80 शहरी इलाके शामिल हैं। सूबे में इन शहरी इलाकों का दायरा 10 नगर निगमों, 18 नगर परिषदों और 52 नगर पालिकों के अंतर्गत पड़ता है। अब हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग इन शहरी इलाकों को और अपग्रेड करना चाहता है।

4 of 7
- फोटो : BBC
जिसके चलते शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने विभाग के आला अफसरों केसाथ बैठक कर इस बारे में संभावनाएं तलाश कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अफसरों से कहा गया है कि वे सभी शहरी इलाकों में लोगों को निकायों की ओर से वाई-फाई सुविधा कैसे दी जा सकती है, इस पर एक्सरसाइज करें। 
विज्ञापन

5 of 7
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि ये एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिस पर काम करने के लिए विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उनके अनुसार शहरी इलाकों को और विकसित करने की दिशा में यह अनूठा कदम साबित होगा। जैसे ही अफसरों की रिपोर्ट आ जाएगी तो इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
वाई-फाई - फोटो : Korea Bizwire
गांवों को भी वाईफाई करने की है योजना
शहरी इलाकों के साथ-साथ हरियाणा के कुछ गांवों को भी वाईफाई किए जाने की योजना है। इस योजना पर काम चल रहा है और इन गांवों को बीएसएनएल की मदद से वाईफाई किया जाना है। अब शहरी इलाकों को भी वाईफाई करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
हरियाणा के शहरों को अपग्रेड करने की दिशा में निकाय मंत्री ने यह फैसला लिया है। यह योजना सिरे चढ़ती है तो शहरी विकास की दिशा में हरियाणा का स्टैंडर्ड निसंदेह बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें