हरियाणा सरकार के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज का किसी अफसर से टकराव का यह पहला मामला नहीं है। आगे की स्लाइड में जानिए, उनके अब तक के चर्चित विवाद। रिपोर्टः मोहित धूपड़, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
2 of 8
वर्ष 2010 में विज का टकराव अंबाला की तत्कालीन एसपी भारती अरोड़ा से हुआ था। विज की समर्थक से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद विज ने मौके पर पहुंचकर पुलिस का विरोध किया। अरोड़ा ने विज के खिलाफ केस दर्ज करवाकर उन्हे जेल भिजवा दिया था, लेकिन बाद में मामला कोर्ट में चला और विगत वर्ष पुलिस के आरोप झूठे पाए गए और विज को बरी किया गया।
विज्ञापन
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
3 of 8
2010 में मंत्री रहते हुए विज का टकराव तत्कालीन एसडीएम मीनाक्षी गोयल से हो गया था। विज ने एक फरियादी की एप्लीकेशन को अपने खुले दरबार में मार्क कर उसे एसडीएम के पास भेजा था। मगर एसडीएम खुले दरबार में पहुंचने पर नाराज हो गई और उसने गुस्से में विज के साइन वाली एप्लीकेशन ही फाड़ दी। विज ने एसडीएम की शिकायत सीएम से की थी, थोड़े समय बाद ही एसडीएम का तबादला कर दिया गया।
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
4 of 8
2010 में विज का टकराव नगर निगम की कमिश्नर कमलप्रीत कौर से भी हुआ। दरअसल, कमिश्नर ने सिटी के पूर्व विधायक के बेटे की दुकान पर जेसीबी चला दी थी। दुकान के आगे पड़ा सामन खुद ही उठाने का आग्रह करते हुए कमिश्नर ने जेसीबी चला दी। जिससे पूर्व विधायक के बेटे को हार्ट अटैक हो गया। विज ने नगर निगम कमिश्नर की शिकायत भी पूरी घटना के साथ सीएम को भेजी, जिसके बाद कमिश्नर का भी तबादला हो गया।
विज्ञापन
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
5 of 8
पिछले दिनों ही विज ने नायब तहसीलदार सतबीर कौशिक के कार्यालय में छापा मारा। नायब तहसीलदार नशे की हालत में थे और पेडिंग फाइलों का ढेर लगा हुआ था। जबकि वहां कैश में भी कुछ गड़बडिय़ां पाई गई। विज ने इसकी रिपोर्ट बनाकर भी सीएम को भेजी। सरकार ने तुरंत प्रभाव से नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
6 of 8
विज ने कैंट थाने का औचक निरीक्षण किया। विज ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए बकायदा थाने का गेट बंद करवाकर थाने में मौजूद कर्मचारियों की हाजिरी ली और पेडिंग शिकायतों पर एसीपी और एसएचओ की क्लास ली। इस मामले में एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
7 of 8
25 नवंबर को विज की कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अरविंद द्विवेदी से ठन गई। विकास कार्यों के मसले पर बुलाई बैठक में विज को सीईओ का जवाब रास नहीं आया। जिस पर विज ने सीईओ को बैठक छोड़कर जाने को कहा। सीईओ चुपचाप बैठक छोड़कर चले गए। इस मामले में भी विज ने शिकायत रक्षामंत्री को भेजी है।
देखिए, लेडी SP से भिड़ने वाले BJP मंत्री के पिछले चर्चित विवाद
8 of 8
अब फतेहाबाद की एसपी संगीता कालिया को उन्होंने मीटिंग के बीच में ही गेट आउट कहकर विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद एसपी का तबादला कर दिया गया। इससे पहले करनाल में सीएमओ वंदना भाटिया से भी मंत्री अनिल विज का विवाद हुआ और इसके बाद उन्हें कुरुक्षेत्र भेज दिया गया।