Sonali Phogat
- फोटो : file photo
हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा की टिक टॉक स्टार का जलवा नहीं चला। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आदमपुर कुलदीप बिश्नोई का 52 साल पुराना गढ़ है। वर्ष 1968 से यह सीट भजनलाल परिवार के पास है और यहां से भजनलाल परिवार के अलावा दूसरा कोई जीत हासिल नहीं कर सका है।
छह माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में आदमपुर हलके से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते कुलदीप अपना गढ़ बचाने के लिए हलके में लोकसभा चुनाव के बाद ही जम गए थे और वो अपना गढ़ बचाने में सफल रहे हैं।