फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता दहिया का एक ऐसा राज सामने आया, जिसे शायद ही कोई जानता हो

Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Harshita Mehta
हत्या किए जाने के दो दिन बाद पुलिस जांच में हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का एक ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो।
विज्ञापन

2 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता दहिया अपनी मां की हत्या और अपने ऊपर हुए जुल्मों का बदला जीजा दिनेश कराला से लेना चाहती थी। उसने कुछ साल पहले नरेला में दिनेश को खुद गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। नरेला थाने में हर्षिता दहिया पर दिनेश कराला की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। दिनेश भी बदला लेने के लिए जेल में बैठकर अपने गुर्गों से रेकी करवा रहा था और आखिरकार वह हर्षिता की हत्या कराने में सफल भी रहा।

 
विज्ञापन

3 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
बता दें कि हर्षिता की बहन लता ने पुलिस के सामने पेश होकर खुलासा किया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा दिनेश ने कराई है। दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का आरोप है, इसलिए वह तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हर्षिता से रेप का भी आरोप है, मां हर्षिता से रेप की गवाह थी। हर्षिता अपनी मां के मर्डर की मुख्य गवाह थी और कुछ दिनों बाद उसकी गवाही होनी थी। उससे पहले ही दिनेश ने हर्षिता की हत्या करवा दी।

4 of 10
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पानीपत के जाटल गांव निवासी हर्षिता के मामा के लड़के रविंद्र ने बताया कि हर्षिता के पिता रामकुमार डीटीसी में कार्यरत थे और करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां प्रेम देवी नाहरा-नाहरी, सोनीपत से नरेला स्थित स्वतंत्र नगर में रहने लगी। इस बीच हर्षिता की बहन लता की शादी दिनेश निवासी कराला दिल्ली के साथ हुई। फिर दिनेश ने हर्षिता के साथ रेप किया था। परिवार ने नरेला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन

5 of 10
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
रविंद्र ने बताया कि हर्षिता की मां प्रेम देवी रेप केस में गवाह थी, लेकिन दिनेश ने उनको गवाही देने से मना किया। वह उन पर गवाही न देने का दबाव डाल रहा ​था, लेकिन वह पीछे नहीं हटी तो दिनेश ने 2014 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में दिनेश कराला को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान हर्षिता ने दिनेश को गोलियां मारी थी, लेकिन वह बच गया। तीनों मामले कोर्ट में विचाराधीन थे।
विज्ञापन

6 of 10
Haryanvi singer Harshita Dahiya
इधर पुलिस की जांच में पता चला कि हर्षिता का असली नाम गीता था और उसने सिंगर व डांसर बनने से पहले नाम बदल कर हर्षिता दहिया रख लिया था। दिनेश से दुश्मनी के चलते हर्षिता की दोस्ती काफी समय से कुख्यात अपराधी रविंद्र पुगथला के साथ थी। सोनीपत सीआईए ने पिछले दिनों एक जगह पर दबिश दी थी। रविंद्र पुगथला तो फरार हो गया था, लेकिन उसके दो साथी व हर्षिता दहिया वहां पर मिले थे।
विज्ञापन

7 of 10
harshita dahiya - फोटो : facebook
रविंद्र पुगथला पिछले दिनों पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। कहा जा रहा है कि दिनेश से बदला लेने के लिए ही हर्षिता ने यह दोस्ती की थी। थाना इसराना पुलिस ने हर्षिता दहिया की हत्या में प्रदीप कुमार निवासी गांव राठधाना जिला सोनीपत की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। हर्षिता दहिया की हत्या में पुलिस की कई टीम जांच में लगी हुई हैं। जिसमें थाना इसराना के अलावा सीआईए वन व टू की टीम जांच में लगी हुई है।

8 of 10
harshita dahiya - फोटो : facebook
गौरतलब है कि सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) नरेला, दिल्ली स्थित स्वतंत्र नगर में रहती थी। वह मंगलवार को चमराड़ा गांव में किसान मिशन कार्यक्रम में शामिल हुई थी। दोपहर बाद करीब दो बजे आई-10 कार में तीन अन्य साथियों के साथ वापस नरेला जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा के लिए निकली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी।

9 of 10
Haryanvi singer Harshita Dahiya
गाड़ी से बदमाश उतरे और उन्होंने ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और हर्षिता पर अंधाधुंध गोलिया बरसा दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हर्षिता को 10-12 गोलियां मारी गईं। तीन गोलियां उसके शरीर में मिली हैं। इनमें से दो गोली उसके सिर के पिछले हिस्से और एक छाती में मिली है। बाकी गोलियां उसके शरीर से पार निकल गईं। ज्यादातर फायर छाती और उससे ऊपर लगे हैं। केवल एक गोली बाएं हाथ पर लगी है।

 
विज्ञापन

10 of 10
harshita dahiya - फोटो : facebook
हरियाणवी गायिका हर्षिता की बहन ने पुलिस के सामने आकर अपने पति दिनेश निवासी कराला पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। दिनेश कराला हर्षिता की मां की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। लता से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
- देशराज, डीएसपी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें