फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी FB लाइव में ऐसा क्या बोली थी हर्षिता दहिया, कुछ घंटे में हो गया मर्डर

Fri, 20 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
अपने आखिरी फेसबुक लाइव वीडियो में हर्षिता दहिया ने बड़ा खुलासा किया था और एक ऐसी बात कही थी कि कुछ ही घंटों बाद उसकी हत्या कर दी गई। जानिए क्या बोली थी?
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर धमकी मिलने की बात कही थी। उसने हरियाणा के कई गायकों पर आरोप लगाए थे। वह इनमें से दो के साथ एक एलबम में हरियाणवी गाना भी गा चुकी है। विवाद का कारण यही लाइव वीडियो अपलोड करना बताया है। वीडियो में उसने कहा था कि हरियाण के कुछ कलाकार उसकी प्रस्तुतियों को देखकर जलने लगे हैं। उसको सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत करने को मना करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
इसी वजह से पिछले दिनों एक कलाकार ने उसको फोन कर जान से मारने की धमकी तक दी थी। उक्त व्यक्ति ने लाइव वीडियो हटाने की बात भी कही थी और हर्षिता ने बंदे को कहा था कि यह जाटणी की वीडियो है। एक बार अपलोड हो गई है तो हो गई है। वह अपने फेसबुक फ्रेंड्स को अपने दिल की बात बता रही है। उनको जो करना है, वो करके दिखा दें। वह धमकी देने वालों के नाम सामने लेकर आएगी तो लोग उनके नाम सुनकर भी हैरान रह जाएंगे।

4 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता दहिया ने अपनी लाइव वीडियो में ये भी बताया कि उक्त लोगों ने उसकी आईडी भी हैक करने की कोशिश की थी। वे लोग गाने गाकर स्टार बताते हैं। स्टार वे नहीं हैं। स्टार तो मेडल जीतकर लाने वाले और बार्डर पर सीने में गोली खाने वाले होते हैं। कुछ महिला कलाकार स्टेज पर सलवार सूट पहनकर सती सावित्रिी बनने का ढोंग दिखाती हैं। उनकी पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही हैं और कुछ घंटे बाद उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन

5 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बता दें कि 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की मंगलवार को चमराड़ा और काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन

7 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
बदमाशों ने वारदात की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी देशराज, एसएचओ इसराना नवीन कुमार व सीआईए-वन प्रभारी संदीप छिक्कारा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हर्षिता के बारे में कहा जाता है कि वह सपना चौधरी को सीधी टक्कर देती थी। वह इंटरनेट पर भी काफी पॉपुलर थी। अपने फेसबुक पेज पर वह लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती थी।
विज्ञापन

8 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
हर्षिता का सुहाग रात वाला गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। वह अलग-अलग सिंगर के साथ अभी तक 7 से ज्यादा एलबम कर चुकी थी। हर्षिता मूल रूप से सोनीपत के नाहरा-नाहरी गांव की रहने वाली थी लेकिन वह काफी लंबे समय से नरेला रह रही थी। हर्षिता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि उसके परिवार में दो बहने और हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। आजकल हर्षिता दिल्ली में अपनी मौसी के घर रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें