फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के साथ फोटो को लेकर हरभजन सिंह हुए ट्रोल, लोगों ने ढूंढी गलती

Sat, 10 Feb 2018 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने सैनिकों के साथ एक फोटो ट्वीट की और अब उसे लेकर ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि इसमें लोगों ने एक गलती ढूंढ निकाली और फिर खूब मजे लिए।
विज्ञापन

2 of 6
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने आर्मी दिवस के मौके पर यह फोटो ट्वीट की थी। इसे पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा- विद माई ब्रदर्स, इंडियन आर्मी, जयहिंद। बस फिर क्या था, लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 6
हरभजन सिंह
लोगों ने भज्जी को फोटो की गलतियां बतानी शुरू कर दी, जो ये थी कि फोटो में जो जवान थे, वो पैरामिलिट्री फोर्स के थे, न कि इंडिया आर्मी के। लोगों ने उन्हें दोनों में अंतर बताना शुरू कर दिया।

4 of 6
हरभजन सिंह
एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘यह पैरामिलिट्री फोर्स है, इंडियन आर्मी नहीं। प्लीज, पैरामिलिट्री फोर्स को भी उतना ही महत्व दीजिए जितना इंडियन आर्मी को मिलता है। ये जवान बहुत मेहनत करते हैं और सारा श्रेय इंडियन आर्मी को दे दिया जाता है।’
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : getty
बता दें कि हरभजन सिंह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। नए साल पर भी उन्होंने देश के जवानों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनका आभार जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फिलहाल वह आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं। आईपीएल के सीजन 11 में हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्रस की तरफ से खेलने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें