फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

Thu, 02 Jul 2015 09:14 AM IST
कंवरपाल/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब में लुधियाना जिले के रहने वाले पंजाबी युवक ने एक अनोखी कारीगरी के चलते ऑस्ट्रेलिया में 'टर्मिनेटर' को अपना दीवाना बना दिया है। देखिए, पूरा मामला। -रिपोर्ट: कंवरपाल, लुधियाना।
विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

2 of 7
ये कारीगरी है हेयर पोट्रेट। लुधियाना के छोटे से कस्बे गुरुसर सुधार के नौजवान गोरकी गिल को सिर के बाल तराश कर उन पर किसी का भी पोट्रेट बनाने में महारत हासिल है। उनकी इस कला के सभी दीवाने हो रहे हैं। खास कर हालीवुड स्टॉरों में इसका जबरदस्त क्रेज है।

विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

3 of 7
हॉलीवुड के नामी एक्शन स्टार एवं टर्मिनेटर के नाम से मशहूर आरनॉल्ड सुआरजेनेगर ने ऑस्ट्रेलिया में गोरकी गिल की तारीफों के कसीदे पढ़े तो उसकी गूंज लुधियाना में सुनाई देने लगी। गोरकी गिल ने बताया कि इसमें किसी तरह के रंग का उपयोग नहीं किया जाता, केवल बालों को तराश कर तस्वीरों को लोगों के सिर के पिछले हिस्से में बालों पर उकेरा जाता है।

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

4 of 7
गोरकी सिर के बालों को तराश कर उस पर किसी का भी पोट्रेट बनाने का काम चुटकियों में ही कर लेते हैं। 27 साल के गोरकी गिल ने विदेशी जमीन पर कई पढ़ाव पार किए हैं। शुरुआती दौर में ही टर्मिनेटर की प्रशंसा का पात्र बन कर गिल ने खुद स्टार बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के हरमन प्यारे रेडियो शो मिसेल एंड टोमी में भी गिल ने अपनी महारत दिखाई है।

विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

5 of 7
गोरकी ने इस शो से पहले टोमी के सिर के बालों को तराश कर टर्मिनेटर का खूबसूरत पोट्रेट बना कर सभी को चकित कर दिया। महज 12 साल की उम्र में वर्ष 2000-01 में आठवीं की पढ़ाई के दौरान गोरकी गिल देश के उत्तरी राज्यों में होने वाली प्रतियोगिताओं में मिट्टी की मूर्ति बनाने की कला का प्रदर्शन कर कई  पुरस्कार जीते थे।

विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

6 of 7
ऑस्ट्रेलिया से टेलीफोन पर बातचीत में गोरकी ने कहा कि वह बचपन में वकील बनना चाहते थे। पिता संतोख गिल और मां कभी मुझे आंखों से दूर करना नहीं चाहते थे। साल 2008 में हेयर ड्रेसिंग एवं सैलून मैनेजमेंट की शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे गोरकी ने फिर मुड़ कर नहीं देखा। पहले ही साल मेल्बर्न में हेयर स्टाइल मुकाबले में सभी को चकित कर दिया। गोरकी की पत्नी हर्षा भी जिम्बाब्वे की फैशन इंडस्ट्री में मॉडलिंग में अपनी भूमिका निभा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने

7 of 7
गोरकी ने कहा कि विश्व में इस कला में महारत रखने वाले अंगुलियों पर गिने जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में हेयर पोट्रेट बनाने वाला वह अकेला ही कलाकार है। अमेरिका एवं इंग्लैंड में इस कला के कुछ कलाकार लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। गोरकी का लक्ष्य इस कला को और विस्तार देना है। भारतीयों को इस कला से रू-ब-रू कराने के लिए वे चंडीगढ़ एवं लुधियाना में एक ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें