बंद कमरे में न कोई आया और न ही कोई गया, फिर भी एक महिला की चोटी कट गई। पूरे इलाके में हंगामा मच गया लेकिन जब पुलिस आई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
विज्ञापन
2 of 10
Chandigarh News
घटना चंडीगढ़ की है, रामदरबार फेज-2 स्थित मकान नंबर-41 की पहली मंजिल पर कमरे में सो रही महिला की वीरवार सुबह 9 बजे चोटी कटने की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 10
Chandigarh News
वारदात के बाद बेहोश महिला को परिजनों ने जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना पाकर सेक्टर-31 थाना पुलिस पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने पहुंची।
4 of 10
Chandigarh News
पुलिस को अपने बयान में महिला ने बताया कि सुबह उसके कमरे में कोई नहीं आया था। लेकिन, ना जाने कैसे उसकी चोटी कटकर फर्स पर गिर गई। वारदात के बाद महिला बेहोश हो गई और उसको आगे की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 10
Chandigarh News
वहीं पुलिस ने घटना की जांच के लिए फोरेंसिक मोबाइल टीम को भी बुलाया गया। जहां पुलिस व फोरेंसिक टीम को घटना से संबंधित कोई सबूत हाथ नहीं लगा। टीम महिला के बालों का सैंपल लेकर गई है। पुलिस ने बताया कि रेखा का पति हाईकोर्ट में कांट्रेक्ट पर काम करता है।
विज्ञापन
6 of 10
Chandigarh News
अश्वनी ने बताया कि उसकी भाभी रेखा की पिछले 2-3 दिनों से तबीयत खराब चल रही है। वीरवार सुबह पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में भाभी आराम कर रही थी। उनकी छोटी बहन सीमा ने भाभी को चाय पीने के लिए नीचे बुलाया। इसी दौरान भाभी अचानक जोर से चिल्लाई।
विज्ञापन
7 of 10
Chandigarh News
सीमा पहली मंजिल पर भाभी के पास गई तो उसकी चोटी जमीन पर पड़ी हुई थी और भाभी बेड पर बेहोश पड़ी थी। सीमा ने चोटी कटने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बेहोश रेखा को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया।
8 of 10
Chandigarh News
एरिया में चोटी कटूवा गैंग की दहशत
वारदात की बात पूरे एरिया में तेजी से फैल गई। पूरे दिन हर तरफ चोटी कटने की वारदात के बारे में बातें होती रहीं। खासकर महिलाएं ज्यादा डरी हुई हैं।
9 of 10
Chandigarh News
सीसीटीवी कैमरे में नहीं मिला सुराग
पुलिस ने पहुंचकर उनके साथ वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पुलिस को चोटी काटने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है।
सेक्टर-56 में हो चुकी है पहली वारदात
चंडीगढ़ में चोटी कटने वाली दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले करीब 7 दिन पहले सेक्टर-56 स्थित मकान में एक नाबालिग की चोटी कटी थी। उस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।