सिखों की दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ा और जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाया। देखिए उत्सव की तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
प्रकाशोत्सव
साल 2019 में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पावन अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 10
प्रकाशोत्सव
गुरुपर्व पर चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सेक्टर 22, 34, 8 और 19 के गुरुद्वारा गुरसागर साहिब सहित सभी गुरुद्वारों में संगत कीर्तन सुन निहाल हो गई। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान साधु सिंह ने बताया कि सुबह से ही संगत की भीड़ रही। बड़ी संख्या में सेवादार और संगत ने गुरुघर की सेवा की। 40 हजार से भी अधिक संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
4 of 10
प्रकाशोत्सव
सेक्टर 22 और 19के गुरुद्वारा साहिब में संगत ने शबद कीर्तन सुना। सुबह से ही संगत गुरुद्वारे में आना शुरू हो गई थी। भाई सुखदीप सिंह दमदमी टकसाल, भाई अरविंदरजीत सिंह किट्टू, भाई गुरकीरत सिंह सहित स्त्री सत्संग सभा की ओर से कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा गुर सागर साहिब में संत बाबा प्रीतपाल सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। यह आयोजन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ।
विज्ञापन
5 of 10
प्रकाशोत्सव
दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री हरमंदिर साहिब में सुबह-सवेरे ही संगत पहुंचने लगी। संगत पवित्र सरोवर में डुबकी लगा कर मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुई। गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड साहिब के भोग डाले गए। श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने गुरु शबद का गायन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
विज्ञापन
6 of 10
प्रकाशोत्सव
श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह ने पावन हुकमनामा के बाद दशम पिता के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाओं का अनुकरण कर जीवन को सफल किया जा सकता है। गुरुद्वारा मंजी साहिब में आयोजित धार्मिक दीवान में रागी सिंहों, ढाढी रागियों, कविशर, प्रचारकों और पंथक कवियों ने हाजिरी भरी। विद्वानों ने गुरु साहिबान के जीवन बारे संगत के साथ विचार सांझे किए।
विज्ञापन
7 of 10
प्रकाशोत्सव
एतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लाखों की संख्या में संगत गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के दर्शन को पहुंची। गुरु पर्व को लेकर जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहरी हिस्से को रंग-बिंरगी लाइटों से सजाया गया था, वहीं अंदर के हिस्से को गुलाब और गेंदें के फूलों से सजाया गया था। पालकी साहिब की सजावट संगत को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। अंदर प्रवेश करते ही फूलों की महक उठ रही थी।
8 of 10
प्रकाशोत्सव
इस दौरान लोग खूबसूरत लम्हों को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष तौर पर सुरक्षा एवं लोगों की सुविधा के लिए प्रबंध किए गए थे। गुरुद्वारा साहिब में संगत के पहुंचने का सिलसिला सुबह दो बजे ही शुरू हो गया, जिसके चलते किवाड़ ढाई बजे ही खोल दिया गया। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से सिख संगत शीश नवाने पहुंची। गुरु पर्व के चलते नाडा साहिब से लेकर माजरी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
9 of 10
प्रकाशोत्सव
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में श्रद्घा पूर्वक मनाया गया। सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। भाई गुरदेव सिंह हीरा के इंटरनेशनल पंथ ढाडी जत्थे ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवनी प्रसंग संगतों को सुनाया। गुरुपर्व को लेकर शहर के सभी गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।
मोहाली फेज 8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब, सेक्टर 70 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज 4 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, फेज 2 स्थित गुरुद्वारा साहिब जादा अजीत सिंह, फेज 5 स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबवाड़ा, फेज 9 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर जी, फेज 11 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह, सेक्टर 71 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज 10 स्थित गुरुद्वारा हरचरनकमल साहिब, गुरुद्वारा अकाल आश्रम सोहाना, फेज 3बी1 स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब, सेक्टर 76 से 80 में स्थित गुरुद्वारा साहिब के अलावा शहर के अन्य फेजों, सेक्टरों व गांवों में भी गुरुपर्व मौके धार्मिक समागम करवाए गए।