ये गुरु फिल्मों के 'बाहुबली' हैं। फिल्मों में आने से पहले ही इनके करोड़ों फॉलोलर हैं, सत्संग करते हैं लेकिन पर्सनैलिटी देखिए...
विज्ञापन
2 of 9
'जट्टू इंजीनियर'
हम बात कर रहे हैं, रॉकस्टार बाबा यानि डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह की। जो अपनी 5वीं फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' को लेकर दर्शकों के सामने हैं।
विज्ञापन
3 of 9
गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम इंसां की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' 19 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। बाबा और उनकी बेटी हनीप्रीत के अभिनय और निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर बाबा के समर्थकों में खासा क्रेज है।
4 of 9
गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जो भी करते हैं जरा अलग हट कर ही करते हैं। बाबा के सामने धड़ाधड़ रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते है। गुरमीत राम रहीम के रिकॉर्ड्स को देखें तो उनकी फिल्मों के पास ही कई राष्ट्रीय और अंतर्रराष्ट्रीय आवार्ड हैं।
विज्ञापन
5 of 9
गुरमीत राम रहीम सिंह
उधर, गुरमीत राम रहीम की 'जट्टू इंजीनियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म स्वच्छता और एक पिछड़े हुए गाँव पर आधारित है यह तो सभी को पता था, पर फिल्म में स्पोर्ट्स और साइंस को भी कॉमेडी में पिरोया जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
6 of 9
गुरमीत राम रहीम सिंह
बात करें इस फिल्म की तो जट्टू इंजीनियर फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि अत्यंत पिछड़ा हुआ है। इस गांव के निवासी आलसी होने के साथ-साथ नशों की गर्त में भी डूबे हुए हैं। इस पिछड़े गांव में स्कूल तो है लेकिन अध्यापक नहीं। इस फिल्म में मुख्य हीरो डॉ. एमएसजी एक जट्टू इंजीनियर और एक राजपूत हैडमास्टर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
7 of 9
गुरमीत राम रहीम
फिल्म में दिखाया गया है कि अगर यदि पूर्ण सकारात्मकता से कार्य किया जाए तो किसी भी हद तक बदहाल हुए गांव की तस्वीर को बदला जा सकता है। फिल्म में दिखाया गया है कि वे किस तरह से इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। फिल्म में दो गाने भी हैं, जो डॉ. एमएसजी ने खुद गाए हैं।
8 of 9
गुरमीत राम रहीम
बता दें हरियाणा के सिरसा जिला में डेरा सच्चा सौदा का ये आश्रम लगभग 68 सालों से चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक उनके आश्रम व अनुयायी हैं।