डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एमएसजी-2 इस शुक्रवार रिलीज हो जाएगी। फिल्म का प्रमोशन धुआंधार तरीके से जारी है। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की MSG-2 का धुआंधार प्रमोशन
2 of 6
प्रमोशन के लिए सिरसा, सोनीपत और अंबाला में डेरा प्रेमियों ने रोड शो निकाला। कुरूक्षेत्र के पिहोवा में मामूली विरोध हुआ, लेकिन बाद नगरपालिका ने कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए फिल्म व विज्ञापनों के पोस्टर हटवा दिए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की MSG-2 का धुआंधार प्रमोशन
3 of 6
सिरसा में तो प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 के बावजूद रोड शो निकाल लिया गया। सिरसा में डेरा प्रेमियों की ओर से रोड शो प्रस्तावित था। कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने वहां धारा 144 लागू कर दी थी।
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की MSG-2 का धुआंधार प्रमोशन
4 of 6
सुबह सवेरे ही बड़ी तादाद में डेरा प्रेमी रोड शो के लिए इकट्ठे हो गए थे। रोड शो को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन खड़े रहे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की MSG-2 का धुआंधार प्रमोशन
5 of 6
थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि डेरा प्रेमियों ने धारा 144 की अवहेलना करते हुए कानून तोड़ा है। हम मानते हैं सब हमारे सामने हुआ, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। जिलाधीश के आदेशों का पालन तो नहीं हुआ, लेकिन शहर में शांति व्यवस्था कायम रही।
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की MSG-2 का धुआंधार प्रमोशन
6 of 6
सोनीपत में भाजपा नेता और महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के पति राजीव जैन ने एमएसजी-2 के प्रचार वाहन को हरी झंडी रवाना किया। अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोड शो को रवाना किया।