बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से आर्गेनिक खाद्य पदार्थों के रिटेल बाजार में उतरने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा ने भी इस दिशा में पहल कर दी है। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
रामदेव के 'पतंजलि' को अब राम रहीम के MSG ब्रांड का चैलेंज
2 of 5
संत गुरमीत राम रहीम सिंह के इस डेरे की ओर से बाजार में एमएसजी ब्रांड के तहत आर्गेनिक फूड की पूरी शृंखला उतारी जा रही है। इसमें आटा, दलिया, चाय पत्ती, शरबत, स्नैक्स आदि सभी प्रकार की वस्तुएं शामिल हैं। सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता अभियान और रक्तदान के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड कायम कर चुके डेरा सच्चा सौदा के मुखिया अपनी दो फीचर फिल्मों की सफलता का भी रिकार्ड कायम कर चुके हैं।
विज्ञापन
रामदेव के 'पतंजलि' को अब राम रहीम के MSG ब्रांड का चैलेंज
3 of 5
रिटेल बाजार में डेरे के कदम से आर्गेनिक और स्वदेशी उत्पादों को पसंद करने वाले लोगों को नया ब्रांड मिलेगा। डेरा सच्चा सौदा की ओर से MSG ब्रांड के उत्पादों के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी में डिस्ट्रीब्यूटर तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर, बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ के उत्पादों का प्रसार जहां पूरे देश में है, वहीं डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की तादाद लाखों में है, जो डेरे के उत्पाद खरीदने को प्राथमिकता देंगे।
रामदेव के 'पतंजलि' को अब राम रहीम के MSG ब्रांड का चैलेंज
4 of 5
डेरे के प्रवक्ता पवन इंसां ने बताया कि एमएसजी ब्रांड के सभी उत्पाद पूरी तरह शुद्ध होने के साथ-साथ साधारण बाजार दरों पर ही बेचे जाएंगे और डेरे का यह प्रयास मुनाफा कमाने के लिए नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या एमएसजी ब्रांड के उत्पादों को डेरे द्वारा ही तैयार किया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां यह उत्पाद तैयार करेंगी, जिनपर ब्रांड एमएसजी होगा। पवन इंसां ने किसी ब्रांड से मुकाबले की बात से भी इनकार किया।
रामदेव के 'पतंजलि' को अब राम रहीम के MSG ब्रांड का चैलेंज
5 of 5
डेरा सच्चा सौदा की ओर से दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में फेमिली स्टोर खोलने का भी फैसला किया गया है, जिनमें एमएसजी ब्रांड के रेडिमेड गारमेंट बेचे जाएंगे। इन स्टोर में पुरुषों के अलावा महिलाओं और बच्चों के गारमेंट भी उपलब्ध होंगे। डेरे की ओर से फ्रेंचाइजी की तलाश की जा रही है। कपड़ों का फेमिली स्टोर खोले जाने का यह कान्सेप्ट किसी भी धार्मिक डेरे द्वारा किया जा रहा पहला उपक्रम है।