साउथ अफ्रीकी शेरों से भिड़ने से पहले ही धोनी बिग्रेड के नए धुरंधर गुरकीरत मान ने 'डबल धमाका' कर दिया। देखिए तस्वीरों में शानदार पारी।
विज्ञापन
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
2 of 9
मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में गुरकीरत मान ने दोहरा शतक मारकर पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मान ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
3 of 9
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगामी वनडे सीरीज में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले गुरकीरत सिंह मान ने रणजी ट्राफी में रेलवे के खिलाफ अपनी दोहरी शतकीय पारी पर खुशी जाहिर की।
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
4 of 9
गुरकीरत ने कहा कि दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए दोहरा शतक आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करेगी। पंजाब रणजी टीम के 25 वर्षीय ऑल राउंडर खिलाड़ी का यह भी मानना है कि रणजी सीजन के पहले ही मैच में बल्ले के बाद अब अगला टारगेट गेंदबाजी में सटीक प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
5 of 9
गुरकीरत सिंह मान ने बताया कि हर खिलाड़ी के लिए डोमेस्टिक सीजन एक चुनौती कर तरह रहता है। रणजी सीजन में चयनकर्ताआें की नजर रहती है। यह एक प्लेटफार्म की तरह होता है। इसके लिए हर खिलाड़ी कड़ी मेहनत करता है।
विज्ञापन
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
6 of 9
गुरकीरत मान के कोच सुखविंदर सिंह टिंकू ने अपने ट्रेनी के दोहरे शतक जमाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरूआत हैं, आने वाले समय में वह टीम इंडिया का अहम मेंबर होगा।
विज्ञापन
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
7 of 9
चार दिवसीय लीग मैच के दूसरे दिन रेलवे के खिलाफ गुरकीरत के दोहरे शतक, उदय कौल (112) और गितांश खेड़ा (102) की शतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 604 के स्कोर पर घोषित की।
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
8 of 9
गुरकीरत मान के अपने होम ग्राउंड पीसीए में खेले गई इस दोहरी शतकीय पारी में 25 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। छठे विकेट लिए गुरकीरत ने गितांश के साथ मिलकर 306 रनों की साझेदारी की।
Pics: अफ्रीकियों से भिड़ने से पहले ही धुरंधर का 'डबल धमाका'
9 of 9
काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चले रहे युवराज सिंह का बल्ला रेलवे के खिलाफ नही चला। सीजन के पहले मैच में हरभजन सिंह की जगह कप्तान की भूमिका निभा रहे युवराज सिंह महज 23 रन बनाकर चलते बने।