लाल जोड़े में सजधज कर दुल्हन तैयार, लेकिन सात फेरे होने से ठीक पहले दूल्हे की पोल खुल गई। फिर लड़की के मां-बाप को एक अनचाहा फैसला लेना पड़ा। मामला जानकर हर कोई हैरान है, आप भी बेटी की शादी करने जा रहे हैं तो जरा संभल कर, वरना इनकी तरह पछताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
मामला हरियाणा के सिरसा का है। दुल्हन सज धज कर गुरुद्वारे पहुंच गई, शादी की तैयारियां भी पूरी थीं। लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया और न ही उसके परिजन पहुंचे। यह हरकत देखकर लड़की के परिजन भड़क गए और थाने पहुंच गए। वहां दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
3 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
युवती के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता निवासी गांव मिरजापुर थेहड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी का रिश्ता गांव मीरपुर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। 9 जुलाई 2018 को लड़के वाले शगुन लेकर उनके घर आए और शगुन देकर रोका कर गए।
4 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
युवती के पिता ने बताया कि रोका करते हुए लड़के वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा था कि वे दहेज नहीं लेंगे और शादी का खर्चा भी स्वयं उठाएंगे। दस जुलाई को शादी की तारीख तय हुई। तय दिन को पूरा परिवार सिरसा स्थित गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंह में पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
लड़की सुबह से लेकर दोपहर तक गुरुद्वारे में बैठी रही, लेकिन आनंद कारज करने न तो लड़का आया और न ही उसका परिवार। कई बार लड़के के परिजनों को फोन किया गया, लेकिन वे गुरुद्वारा नहीं आए। आरोप है कि लड़के वालों ने बिचौलिए के माध्यम से मांग की है कि या तो मैरिज पार्टी का खर्चा दो या फिर कोई बड़ी गाड़ी दो। इसके बाद ही शादी होगी।
युवती के पिता ने कहा कि लड़के ने यह भी कहलवाया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो ये शादी नहीं होगी। शाम तक लड़की भूखी प्यासी गुरूद्वारे में बैठी रही। लड़की के परिजनों ने लड़के व उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।