रियो ओलंपिक में देश को कुश्ती में कांस्य पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक का बुधवार सुबह हरियाणा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
sakshi malik
- फोटो : ani photo
साक्षी बुधवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां उन्हें रिसीव करने के लिए परिवार वालों के अलावा केंद्रीय मंत्री के साथ ही हरियाणा व दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। साक्षी एयरपोर्ट पर करीब 3.10 बजे पहुंची। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रशंसकों ने उसे घेर लिया और फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
3 of 7
sakshi malik grand welcome
- फोटो : ani photo
बहादुरगढ़ में रखे गए भव्य अभिनंदन समारोह के लिए साक्षी को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। साक्षी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के साथ खुद साक्षी को आशीर्वाद दिया।
4 of 7
sakshi malik grand welcome
- फोटो : ani photo
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनके सहयोग मंत्री और स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के साथ अन्य खेल प्रेमियों द्वारा साक्षी का जोरदार अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में साक्षी मलिक और उनके कोच सहित परिजन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 7
sakshi malik grand welcome
- फोटो : ani photo
बहादुरगढ़ में सीएम मनोहरलाल खट्टर ने साक्षी का सम्मान किया। इससे पहले टीकरी बॉर्डर पर राजकीय अतिथि के तौर पर अगवानी के लिए राज्य सरकार और केंद्र के कई मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
sakshi malik grand welcome
- फोटो : ani photo
साक्षी मलिक ने अपने संबोधन में खेल समर्थकों का आभार जताया और अपील की कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ, हर बेटी के मां-बाप को उसकी परवरिश बेहतर तरीके से करनी चाहिए। साथ ही ये भी कहा, वे और मेहनत करेंगी, ताकि अगले ओलंपिक में गोल्ड जीत सकें।
बहादुरगढ़ में सीएम मनोहरलाल खट्टर ने साक्षी का सम्मान किया। उसके पैतृक गांव मोखरा में बड़ा सम्मान समारोह रखा गया है, जिसकी तैयारियों को मंगलवार रात अंतिम रूप दे दिया गया। समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।