फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गूगल ब्वॉय' के लाखों फैन्स के लिए अच्छी खबर, देखिए आजकल ये काम कर रहे कौटिल्य

Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
'गूगल ब्वॉय' के लाखों चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, कौटिल्य पंडित आजकल एक अनोखा और चौंकाने वाला काम कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित अब स्पेस ब्वॉय बनने जा रहा है, क्योंकि वे इन दिनों इसरो के दौरे पर हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
अंतरिक्ष के प्रति गहन रुचि रहते हुए गूगल ब्वॉय ने ब्रह्मांड के अनेक खगोल पिंडो के बारे में काफी जानकारी अर्जित कर ली है। इसके साथ ही आकाश गंगाएं उनके समूह, बिग बैंग, बिग क्रंच, डार्क मैटर दूसरे जीवित ग्रहों की संभावनाएं, तारों का जन्म-मृत्यु आदि के बारे में काफी अध्ययन कर चुका है। इसी के चलते गूगल ब्वॉय ने बेंगलूरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा किया।
विज्ञापन

3 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
इसरो पहुंचने पर वहां के डायरेक्टर एम अन्नादुरै ने अपने कार्यालय में कौटिल्य को इसरो की उपलब्धियों एवं मंगलयान का मॉडल उपहार के तौर पर दिया। इतनी छोटी उम्र में अंतरिक्ष के बारे में इतना ज्ञान रखने पर उन्होंने हैरानी के साथ-साथ खुशी व्यक्त कीं। इसके बाद इसरो की लैबोरेट्री जहां वैज्ञानिक नए उपग्रह तैयार कर रहे थे उसका दौरा किया एवं वहां की कार्यप्रणाली व चन्द्रयान 2 के साथ अन्य भावी कार्यक्रमों की जानकारी ली।

4 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
इसके बाद कौटिल्य की मुलाकात इसरो के सेमिनार हाल में 20-25 युवा वैज्ञानिकों से कराई गई, जहां पर अनेक सवाल कौटिल्य से पूछे गए जिसमें से अधिकांश का उत्तर कौटिल्य ने ठीक दिया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियों एवं तथ्यों से कौटिल्य को अवगत कराया।
विज्ञापन

5 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
कौटिल्य फिर जाएगा इसरो
इसरो के दौरे के बाद कौटिल्य ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार एवं जितेंद्र मरडिया का धन्यवाद किया। इस दौरान मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि वह बीच में समय-समय पर कौटिल्य की इसरो में क्लासें लगवाएंगे, ताकि कौटिल्य अंतरिक्ष के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सके। कौटिल्य के पिता सतीश कुमार ने बताया कि स्पेस के बारे में जानकारी के लिए दोबारा से कौटिल्य इसरो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
विदेश में तीन, देश में मिल चुके हैं 400 से अधिक अवॉर्ड
कौटिल्य फिलहाल गुरुग्राम के जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। कौटिल्य को अभी तक विदेशों से तीन अवॉर्ड और देश में 400 से ज्यादा अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स पार्लियामेंट यूके में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2016 में संयुक्त अरब अमिरात की सरकार ने अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन से सम्मानित किया। इसकी प्रकार 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास में सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें