फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्शन, देखिए कैसे?

Mon, 10 Aug 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
ऐसे उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज जो लंबी कतार से बचने के लिए अब तक गैस का कनेक्शन नहीं लिया है। वो अब ऑनलाइन भी गैस कनेक्शन ले सकते हैं। देखिए कैसे?
विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

2 of 8
अब गैस कनेक्शन के लिए अब आपको एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अब नया कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। आप ऑनलाइन गैस कनेक्शन लेकर उसका भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

3 of 8
इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र की ही गैस एजेंसी का चयन करना होगा। इससे जहां उपभोक्ताओं को जहां एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वहीं उनका काम भी 2 से 3 दिन में हो जाएगा। इंडियन आयल की यह योजना चंडीगढ़ में पिछले महीने ही शुरू हुई है, जबकि एक अगस्त से पूरे पंजाब में भी इसे शुरू कर दिया गया है।

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

4 of 8
आईओसी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन गैस बुकिंग को अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके बाद अब उपभोक्ता आईओसी की वेबसाइट पर जाकर ई-पेमेंट से गैस कनेक्शन भी खरीद सकते हैं। आईओसी ने इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

5 of 8
इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नया गैस कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को कागज बनवाने, वेरिफिकेशन और कनेक्शन की कीमत अदा करने के लिए एजेंसी तक आने की जरूरत नहीं होगी। यह सब वह घर बैठे-बैठे कर सकते हैं। बस उनके पास इंटरनेट की सुविधा हो। चंडीगढ़ में कुछ लोगों ने इसके तहत आवेदन किया भी है।

विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

6 of 8
वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन बुकिंग करवाने से इंडेन से जुड़ी गैस एजेंसियां नया कनेक्शन देने से इंकार भी नहीं कर सकेंगी। राकेश कुमार ने बताया कि एजेंसियों के खातों को भी इससे जोड़ लिया गया है। ऑनलाइन गैस कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को सभी कागजात और फोटो ऑनलाइन ही जमा करने होंगे। आवेदन के समय वेबसाइट पर ही इंडेन गैस एजेंसियों की सूची उपभोक्ता को मिलेगी। अपने क्षेत्र के अनुसार उपभोक्ता एजेंसी का चयन कर सकेंगे।

विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

7 of 8
नए कनेक्शन से संबंधित सभी कागजात जमा होने के बाद एक दिन इसकी वेरिफिकेशन में लगेगा। वेरिफिकेशन के बाद ई-पेमेंट करनी होगी। पेमेंट होने के बाद एजेंसी गैस कनेक्शन उपभोक्ता को उपलब्ध कराएगी। चंडीगढ़ में नए कनेक्शन की फीस 2250 रुपये से करीब 2500 रुपये तक है। इसमें कनेक्शन चार्ज, इंस्टालेशन, रेगुलेटर और एडमिन फीस शामिल है।

विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी ले सकते हैं गैस का कनेक्‍शन, देखिए कैसे?

8 of 8
इसके अलावा नया चूल्हा या अन्य तरह का सेफ्टी सामान लेने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ऑनलाइन नया कनेक्शन लेने पर अगर कोई एक ही नाम से दूसरा कनेक्शन लेता है तो इसे भी आसानी से पकड़ा जा सकता है।

इन वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई- www.indane.co.in, www.mylpg.com

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें