फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में काफी विवादों में रहे नवजोत सिद्धू, 7 मामले जिन पर खूब हुआ बवाल

Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
नवजोत सिद्धू का विवादों से पुराना नाता है। साल 2018 में भी उन्हें लेकर काफी हंगामा हुआ, तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 7 मामले, जो खूब उछले और जमकर बवाल हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Navjot singh sidhu
करतारपुर कॉरिडोर
साल 2018 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलवाने की बात उठी। इसके लिए नवजोत सिद्धू सुर्खियों में रहे, क्योंकि उन्होंने पहल की और पाकिस्तान ने कॉरिडोर खोलने की अनुमति दे दी। नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलावे पर पाकिस्तान उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने गए। वहां उन्होंने पाक पीएम से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान सिद्धू को लेकर काफी बवाल भी हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
पाकिस्तान की यात्रा
नवजोत सिद्धू पाकिस्तान की यात्रा को लेकर भी सुर्खियों मे रहे। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए, तो उन्होंने भारतीयों को भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। इनमें नवजोत सिद्धू और कपिल देव शामिल थे। कपिल देव ने तो पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया, लेकिन नवजोत सिद्धू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वे अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और वापस आ गए। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध स्थापित होने की दुआएं भी मांगी, लेकिन इस यात्रा को लेकर काफी बवाल हुआ।

 

4 of 8
Navjot Singh Sidhu
कमर बाजवा से गले मिलना
नवजोत सिद्धू चर्चा में रहे, पाकिस्तान के आर्मी चीफ के गले मिलने को लेकर। पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिद्धू पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को गले लगाते दिख गए। इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं भारत में इसका जमकर विरोध हुआ, पर नवजोत सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके करारा जवाब दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा ने शांति की बात की थी, इसलिए मैं भावुक हो गया था और इसी भावुकता में मैंने उन्हें गले लगा लिया। इसमें इतना हंगामा करने की क्या बात हो गई, समझ नहीं आया।

 
विज्ञापन

5 of 8
नवजोत सिद्धू
राहुल गांधी को अपन कैप्टन बताने पर विवाद
पाकिस्तान से लौटने के बाद नवजोत सिद्धू ने कहा कि राहुल मेरे कैप्टन हैं। मैं उनके कहने पर ही पाकिस्तान गया था। लेकिन इस बयान पर भी काफी बवाल हो गया। मामला तूल पकड़ते देख सिद्धू ने पलटी खाई और कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए थे। नवजोत सिद्धू ने एक ट्वीट किया और कहा कि वे राहुल गांधी के कहने पर नहीं, बल्कि इमरान खान का न्योता मिलने पर पाकिस्तान गए थे। इस बात को गलत ढंग से नहीं लेना चाहिए। शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन कौन कैप्टन, मुझ तो मेरे कैप्टन राहुल गांधी ने पाकिस्तान भेजा था।

 
विज्ञापन

6 of 8
navjot singh sidhu
पाकिस्तान की दूसरी यात्रा
नवजोत सिद्धू पाकिस्तान की दूसरी यात्रा पर जाने को लेकर भी चर्चा में रहे। करतारपुर कॉरिडोर खोलने का एलान होने के बाद दोनों देशों में शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया। सिद्धू भारत में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में तो नहीं आए, लेकिन पाकिस्तान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंच गए। हालांकि वहां केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी भी गए थे। लेकिन सिद्धू को लेकर विवाद हुआ। लोगों ने और विरोधियों ने इसकी खूब निंदा की कि सिद्धू अपने देश के कार्यक्रम में नहीं आए और पाकिस्तान चले गए।
विज्ञापन

7 of 8
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ गोपाल सिंह चावला - फोटो : अमर उजाला
गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो
खालिस्तान समर्थक और हाफिज सईद के करीबी पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गोपाल सिंह चावला ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर दो फोटो शेयर कर दी। कमेंट किया कि विद सिद्धू पाजी... इसके बाद देश में विवाद शुरू हुआ और राजनीति गरमा गई। साथ ही सिद्धू को सफाई देनी पड़ी। सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान में उन्हें अथाह प्यार मिला। जिस प्रकार भारत में लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं, वहीं पाकिस्तान में लोगों ने दस हजार से अधिक फोटो मेरे साथ खींची। इसी दौरान उसके साथ कौन गोपाल चावला फोटो खिंचवा गया, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही वह गोपाल चावला को जानते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
नवजोत सिद्धू
काले तीतर की ट्रॉफी
हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और उन्हें काले तीतर का एक स्टेच्यु तोहफे में दिया। इस तोहफे को लेकर काफी बवाल हुआ। आरोप लगाया गया कि तीतर की खाल में भूसा भरकर यह ट्रॉफी तैयार की गई थी। यह भी आरोप था कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर सिद्धू ने ट्रॉफी के बारे में न बताकर कस्टम एक्ट का उल्लंघन किया था। इसको राज्य में लाने के लिए चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से कोई ट्रांजिट परमिट भी नहीं लिया गया। मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई और इसकी जांच पंजाब का वाइल्डलाइफ विभाग करेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें