फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में वायरल हुए सपना चौधरी के 10 वीडियो, जिन्होंने लोगों को थिरकाया...दिल धड़काया

Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
साल 2018 में जहां सपना चौधरी की कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं, वहीं उनके कई वीडियो भी वायरल हुए, जिन्होंने लोगों के दिलों पर खूब छुरियां चलाईं। देखिए ऐसे ही 10 वीडियो...

 
विज्ञापन

2 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
भले ही प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मारने वाले वीडियो ने सनसनी फैलाई, लेकिन अपने लटकों झटकों से लोगों का दिल लूटने वाली सिंगर डांसर सपना चौधरी का वीडियो भी कम नहीं। देखेंगे और सुनेंगे तो दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। सपना चौधरी की नई रागिनी सोशल मीडिया पर आई और आते ही टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई। रागिनी के बोल हैं, 'छोरी से बम का गोला..'

विज्ञापन

3 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
प्यार से कोसो दूर भागने वाली सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में कहती नजर आईं, मेरा चांद...सपना चौधरी का यह नया गाना रिलीज हुआ। हमेशा की तरह यह गाना भी यूट्यूब पर रिलीज किया गया। सपना के इस नए गाने को राज मावार ने गाया और इसमें सपना के साथ नवीर नारू नजर आ रहे हैं। साथ ही इस गीत में सपना दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं। बिग बॉस के बाद उनका यह पहला हिन्दी फिल्मी गाना रहा।

4 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि फैन ने ऐसी हरकत कर दी, वे नीचे बैठकर उनके हाथ जोड़ने लगीं। हरियाणा के झज्जर में आयोजित एक शो के दौरान जैसे ही सपना ने डांस शुरू किया, एक फैन खड़े होकर नाचने लगे। उस फैन ने ऐसे-ऐसे ठुमके लगाए कि सपना चौधरी खुद को रोक नहीं पाई। वे उनके डांस से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने नीचे बैठकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, यह देखकर सभी तालियां बजाने लगे।

विज्ञापन

5 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि वे रुआंसी हो गई। दरअसल, फैन्स ने ही ऐसी हरकत कर दी थी कि सपना ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। सपना हरियाणा में झज्जर स्थित डीघल गोशाला में शो करने गई थी, लेकिन लोगों ने ऐसे कमेंट करने शुरू कर दिए कि वे भड़क गईं। उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने आलोचकों को खरी खरी सुनाई। सपना ने कहा कि वे अब कभी गोशाला के कार्यक्रम में नहीं आएंगी। बेशक मुश्किल वक्त आया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए। डांस करके मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालती है। यह कहते हुए वे रुंआसी हो गई थीं।

विज्ञापन

6 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
एक विदेशी छोरे ने सपना चौधरी को पसंद किया। वो उसे इतना भा गई कि सपना जैसी भी है, उसी रूप में वह उससे शादी करना चाहता है। वीडियो 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था और इसमें सपना चौधरी जहां अपने सोलिड डांस से कहर ढा रही हैं, वहीं बुलेट, ट्रैक्टर चलाते हुए और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए भी दिखीं। वीडियो में सपना चौधरी ठेठ हरियाणवी छोरी के किरदार में हैं। एक विदेशी छोरा उन्हें देखने के लिए आया है, जो उनकी अदाओं पर इतना फिदा हो गया कि उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। ये वीडियो सपना चौधरी का एक्टिंग वीडियो है, जिसे वीडियो यूट्यूबर आशिकीन ने बनाया।
विज्ञापन

7 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी काफी जिंदादिल इंसान भी हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला। उनका एक वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा गया और लोगों ने सेल्यूट भी किया। ये वीडियो एक हॉस्पिटल का था। सपना चौधरी सड़क हादसे में एक पैर गंवाने वाली लड़की प्रीति से मिलने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंची। इस दौरान सपना ने प्रीति को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी। मुलाकात के दौरान सपना ने प्रीति को गले लगाकर प्रोत्साहित किया और उसे चिंता न करने की सलाह दी। सपना ने प्रीति के साथ सेल्फी ली और हर समय मुसीबत में साथ खड़ा रहने का वादा भी किया।

8 of 11
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना लगातार अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यह वीडियो 10 अप्रैल को अपलोड किया गया और इसे लाखों लोगों ने देखा। वीडियो में सपना चौधरी म्यूजिक की धुन पर मस्ती में झूम रही हैं और बेहद प्यारा डांस करती नजर आ रही हैं। सपना ने ड्रेस भी बेहद खूबसूरत पहन रखी है।

9 of 11
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2018 में सपना के भाई की शादी भी हुई और भाई की शादी में सपना चौधरी ने ऐसे ठुमके लगाए कि मेहमान दीवाने हो गए। शादी में सपना ग्लैमरस लुक में नजर आईं, वहीं बारात के समय सपना के डांस ने कहर ढहा दिया। सपना चौधरी ने डार्क पिंक कलर का लहंगा और लाइट ब्लू कलर की ओढ़नी पहन रखी थी। वहीं बारात में जब सपना चौधरी डांस करने लगी तो तालियां गूंज उठी। शादी में बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट रहे अर्शी खान, महजबीं और आकाश ददलानी भी नजर आए।

10 of 11
sapna choudhary
भाई की शादी के बाद सपना घर में अर्शी खान के साथ थिरकती नजर आईं। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें सपना चौधरी घर में मेहमानों के साथ मस्ती कर रही थीं। सपना चौधरी के फैन क्लब वाले पेज पर यह वीडियो डाला गया था।

विज्ञापन

11 of 11
Sapna Choudhary
सपना चौधरी के कई डांस वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन उनका ये वीडियो आप देखते ही रह जाएंगे। इस वीडियो में सपना चौधरी एक दिव्यांग युवक के साथ ठुमके लगा रही हैं। सपना ने युवक की ख्वाहिश पूरी करते हुए उसका साथ दिया। ये युवक सपना चौधरी को डांस करते हुए देखकर स्टेज पर पहुंच गया और डांस करने लगा। उसे देखकर सपना चौधरी भी खुद को नहीं रोक पाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें