12वीं पास कर चुके हैं तो आपके लिए एयरफोर्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। चार दिन के लिए भर्ती रैली चलेगी, पर पूरी करनी होगी एक शर्त।
विज्ञापन
2 of 8
इंडियन एयरफोर्स
करीब दो दशक बाद भारतीय वायु सेना द्वारा 5 और 7 मई को राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन में ग्रुप वाई की भर्ती के लिए रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसमें अविवाहित युवक हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
इंडियन एयरफोर्स
यह भर्ती रैलियां अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, तरन तारन, गुरदासपुर, क पूरथला, जालंधर व फरीदकोट जिलों के उम्मीदवारों के लिए होगी।
4 of 8
इंडियन एयरफोर्स
दस जिलों अमृतसर, मुक्तसर, होशियारपुर, फिरोजपुर व मोगा जिले के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच पांच मई को है, 6 मई को एडाप्टेबिलिटी परीक्षा (स्तर 1 और 2) उन उम्मीदवारों की होगी, जो 5 मई की परीक्षा में पास होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
इंडियन एयरफोर्स
तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, फरीदकोट व जालंधर के नौजवानों का शारीरिक टेस्ट सात मई को होगा। इनको पास करने वाले उम्मीदवार 8 मई को एडाप्टेबिलिटी परीक्षा (स्तर 1 और 2) में बैठेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवार का जन्म 7 जुलाई, 1997 से 20 दिसंबर 2000 (दोनों दिन शामिल करके) के बीच हो और वह केंद्रीय या राज्य शिक्षा बोर्डो द्वारा स्वीकृत किसी भी विषय में 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो। अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक हासिल होने चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
एयरफोर्स से रिटायर सतनाम सिंह (र्पू्व विंग कमांडर) कहते हैं कि पहले एयरफोर्स में अंग्रेजी 50 प्रतिशत नंबरों से पास होना लाजिमी नहीं था। पहली बार सुना है कि एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए अंग्रेजी में 50 प्रतिशत नंबर अनिवार्य है।
एयरमैन सैक्शन के कमांडिंग अधिकारी विंग कमांडर जीएस अरोड़ा बताते हैं कि एयरफोर्स में भर्ती के लिए कद 15.2 सेंटीमीटर से कम न हो और 1.6 किलोमीटर की दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने वाले को ही लिखित परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।