खेत में जुताई का काम चल रहा था। अचानक जमीन से साक्षात 'भगवान महावीर' प्रकट हो गए तो लोगों की आंखें खुली रह गईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, जब जमीन के अंदर से खुद प्रकट हुए 'भगवान महावीर'
2 of 5
दरअसल, हरियाणा में रेवाड़ी के गांव गांव दिदौली के एक खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान भगवान सुपार्श्वनाथ की मूर्ति निकली है। जैन समुदाय के मुताबिक मूर्ति करीब 1000 साल पुरानी है। मूर्ति निकलने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से उपतहसील डहीना के नायब तहसीलदार और जाटूसाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और उपायुक्त को जानकारी दी। उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने मूर्ति को कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
देखिए, जब जमीन के अंदर से खुद प्रकट हुए 'भगवान महावीर'
3 of 5
खेत गांव के दो भाई कृष्ण कुमार और जयप्रकाश का है। मूर्ति उन्हें ही मिली। उन्होंने बताया कि भगवान सुपार्श्वनाथ की मूर्ति के चारों ओर 13 छोटे-छोटे तीर्थंकरों की मूर्तियां बनी हुई हैं। पलावा से टकराने से मूर्ति का एक हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। मूर्ति विशेष पत्थर से बनी है और इसका वजन 90 किलोग्राम तक है। मूर्ति की सूचना पर लोग पहुंचे और अपनी-अपनी राय देने लगे।
देखिए, जब जमीन के अंदर से खुद प्रकट हुए 'भगवान महावीर'
4 of 5
मूर्ति मिलने की सूचना पाकर जैन समाज के लोग भी गांव दिदौली पहुंच गए। जैन समाज के लोगों के मुताबिक कि जैन धर्म में 24 तीर्थंकर भगवान हुए, इनमें भगवान सुपार्श्वनाथ 7वें तीर्थंकर हैं। मूर्ति भगवान सुपार्श्वनाथ की है। जैन समाज के लोगों ने गांव के लोगों से मूर्ति को ले जाने की बात कही।
देखिए, जब जमीन के अंदर से खुद प्रकट हुए 'भगवान महावीर'
5 of 5
खेत मालिक कृष्ण कुमार ने कहा कि गांव के वरिष्ठ लोगों को बुलाया जाएगा और वे जो फैसला लेंगे, वही मान्य होगा। कृष्ण कुमार ने कहा कि यदि यहां मूर्ति स्थापित की जाती है तो मंदिर के लिए अपने खेत में जमीन देने के लिए तैयार हैं।