नोट बदलने और जमा करवाने में अगर आपको कोई भी समस्या है तो ये नंबर डॉयल करें, उसी समय सहायता मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नोट बदलने और जमा करवाने के चक्कर में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यूटी प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1860-180-2067 नंबर पर कॉल कर आम लोग बैंक और नोट संबंधी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। यह नंबर सोमवार से शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक काम करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि संबंधित बैंक में खाता नहीं होने के कारण बैंक कर्मी नोट बदलने से इनकार कर देते हैं। इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरबीआई गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी ब्रांच में नोट बदलवा सकता है। फिर चाहे उस व्यक्ति का संबंधित बैंक में खाता हो या न हो।
4 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि उसे नोट बदलने के फार्म के साथ अपना वैध प्रमाण पत्र भी लगाना होगा और मूल कॉपी भी दिखानी होगी। किसी भी बैंक के मना करने पर व्यक्ति तुरंत इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकता है। शिकायत के बाद व्यक्ति को मौके पर ही सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रशासन ने नोट बदलने संबंधी हेल्पलाइन नंबर तो जारी कर दिया, लेकिन इस नंबर पर जब शाम 7 बजे कॉल की गई तो जवाब मिला कि इस नंबर पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल की जा सकती है, जबकि प्रशासन ने सुबह 8 से शाम 8 बजे तक का समय निर्धारित किया है।