स्कूल के साइंस अध्यापक की ओर से 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला पता चलते ही परिजनों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
Pics: छात्रा को छेड़ता था साइंस टीचर, परिजनों ने काटा बवाल
2 of 6
मामला, पंजाब में जालंधर के निजी स्कूल से जुड़ा है। पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने स्कूल बाहर खूब हंगामा किया। पुलिस के सामने ही पीड़िता के समर्थकों और स्कूल के स्टाफ के बीच हाथापाई तक हो गई। पीड़ित छात्रा के अभिभावक व उनके समर्थकों ने एक अध्यापक के साथ एक महिला टीचर से भी मारपीट की।
विज्ञापन
Pics: छात्रा को छेड़ता था साइंस टीचर, परिजनों ने काटा बवाल
3 of 6
स्कूल प्रबंधन ने भी पीड़िता के अभिभावकों के अलावा अन्य बच्चों के अभिभावकों से भी मारपीट की। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के बाहर धरना देकर रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसीपी अमनीत कौंडल पुलिस बल समेत मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित छात्रा के अभिभावकों को मामले में जांच करवाने का आश्वासन दिया।
Pics: छात्रा को छेड़ता था साइंस टीचर, परिजनों ने काटा बवाल
4 of 6
अन्य बच्चों के अभिभावकों ने उनसे कहा कि वे उक्त अध्यापक पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आए थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने न तो उनसे बात की और ना ही स्कूल का दरवाजा खोला। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने एसीपी से मांग की है कि स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापक पर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
Pics: छात्रा को छेड़ता था साइंस टीचर, परिजनों ने काटा बवाल
5 of 6
स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने पीड़ित छात्रा के माता-पिता को कहा था कि वे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार कर लेंगी। वहीं इस तरह से स्कूल के बाहर आकर हंगामा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे उन्हें अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए रह रहे हैं, लेकिन यह काम उनका नहीं पुलिस का काम है।
Pics: छात्रा को छेड़ता था साइंस टीचर, परिजनों ने काटा बवाल
6 of 6
गौरतलब है कि स्कूल की सातवीं की छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर अध्यापक पर कार्रवाई करने की मांगी की थी। स्कूल की ओर से अध्यापक को स्कूल से निकाल दिया गया था, लेकिन दिन बीत जाने के बाद भी अध्यापक पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रा के माता-पिता व उनके सहयोगियों ने वीरवार को स्कूल में हंगामा कर दिया।