गणपति बप्पा मोरया...। रविवार को घग्गर नदी के किनारे इस जयकारों से फिजा गूंज रही थी। मौका था गणपति विसर्जन का। पंचकूला घग्गर नदी में गणेश जी की मूर्ति विसर्जित करते लोग। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों को घग्गर नदी में विसर्जित किया। दोपहर बाद से मूर्तियां विसर्जन के लिए पहुंच रहे भक्तों की वजह से शाम के वक्त घग्गर पुल पर जाम लग गया। दोपहर से शाम तक 60 से अधिक मूर्तियों को विसर्जित किया गया। पंचकूला घग्गर नदी में गणेश जी की मूर्ति विसर्जित करते लोग।