आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस मौके पर बच्चों ने जैसे ही 'बापू' को अपने बीच देखा, वे हैरान हो गए। आप भी देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर चंडीगढ़ में बच्चों के बीच
दरअसल, चंडीगढ़ में ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 में भाग लेने आए विदेशी प्रतिनिधियों ने शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अभियान में कई स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 7
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर चंडीगढ़ में बच्चों के बीच
सफाई की ही जा रही थी कि अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर सभी के बीच आकर खड़े हो गए। उनके साथ सेक्टर-7 के रामलीला ग्रुप ‘नवयुग’ के कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के का रूप धर अभियान में हिस्सा लिया।
4 of 7
चंडीगढ़ में स्वच्छता अभियान के दौरान रामलीला के कलाकार
हाथ में गदा धारण करने वाले हनुमान और धनुष धारण करने वाले राम ने झाडू को उठाकर सफाई की। ऐसा पहली बार हुआ है जब कलाकारों ने ड्रेस में सजकर सफाई अभियान में भाग लिया हो। इन कलाकारों के अलावा विदेशी प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
5 of 7
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर चंडीगढ़ में बच्चों के बीच
सफाई अभियान के बाद सेक्टर-36 के देव समाज कॉलेज की छात्राएं पीपल्ज कंवेंशन सेंटर में पाकिस्तानी डेलीगेशन से रूबरू हुई जहां पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की सदस्यों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान जब डॉक्टर गुरदेव कौर ने प्रसिद्ध उर्दू शायर साहिर लुधियानवी की यह नज्म ‘यंग तो खुद ही एक मसला है, यंग क्या मसलों का हल देगी’ पढ़ी तो वहां मौजूद सभी महिलाएं भावुक हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर चंडीगढ़ में बच्चों के बीच
इस मौके पर एक छात्रा के सवाल का जबाव देते हुए आलिया हरिर ने कहा कि ‘यदि भारत और पाक के बीच शांति का माहौल कायम करना हैं तो जरूरी है कि महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आएं।’ उन्होंने कहा कि यदि दोनों देशों की महिलाएं राजनीति की कमान संभालती हैं और खुद के दम पर निर्णय लेती हैं तो दोनों देशों के रिश्तों में बदलाव आ सकता है।
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर चंडीगढ़ में बच्चों के बीच
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत, पाक से कहीं आगे है लेकिन यहां पर आकर सबसे अच्छी बात यह लगी कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में हर दूसरे टू व्हीलर पर महिला चालक है जो कि बहुत ही रोचक बात है। पाकिस्तान में भी महिलाएं ड्राइव करती है लेकिन टू व्हीलर पर बहुत ही कम दिखती है।