फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदे आजम भगत सिंह के पोते को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई, तस्वीरें

Tue, 31 May 2016 11:43 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच शहीदे आजम भगत सिंह के पोते अभितेज सिंह संधू को को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी गई। कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
आज सवेरे उनके घर से शमशान घाट तक अभितेज सिंह संधू की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के संस्थापक यादवेंद्र संधू और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा आप नेता एवं प्र यात कवि कुमार विश्वास संजय सिंह, नवीन जयहिंद, सांसद भगवंत मान, पंजाब के हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी, दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
विधायक नरेश यादव, दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार, इमरान हुसैन, पवन शर्मा, जरनैल सिंह, दिनेश मोहनिया के अलावा पंजाब सरकार में उप मु यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़, पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा वीर देवेंद्र सिंह,पूर्व सांसद जगमीत बराड़, एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरे शांडिल्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

 

4 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
नीफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, राजा अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंद्र सिंह ग्रेवाल और जिला प्रशासन की ओर से मोहाली के तहसीलदार एवं दिल्ली,पंजाब और हरियाणा के अलावा दूसरे कई प्रांतों से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं मोहाली के गणमान्य लोग भी अभितेज संधू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
गौरतलब है कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ लौटते समय अभितेज संधू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अभितेज सिंह 20 मई को अपने कुछ सार्थियों के साथ किन्नौर टूर पर मोहाली से निकले थे। शनिवार को किन्नौर से लौटते समय अभितेज सिंह संधू की मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर खड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

6 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हुए मोहाली वासी अभितेज सिंह संधू पुत्र अभय सिंह संधू ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद अभितेज पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी में सक्रिय रहा। उनकी मौत की सूचना मिलते ही आम आदमी तथा दूसरे दलों एवं धार्मिक, सामाजिक संगठनों के कई प्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगतसिंह के पोते अभितेज संधू का अंतिम संस्कार - फोटो : विशाल शंकर
डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि अभितेज सिंह, अभितेष सिंह और गुर प्रकाश (सभी मोहाली) कल्पा घूमने आए थे। रविवार को वापसी के समय मंगलाड के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। हर पहलू से पुलिस इस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें