फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का दामाद और मोदी का 'मुरीद' है इमरान खान का पूर्व विधायक, जानें क्यों छोड़ आया पाकिस्तान

Wed, 11 Sep 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारत से शरण मांगने वाला प्रधानमंत्री इमरान खान का पूर्व विधायक बलदेव सिंह भारत का दामाद है और पीएम मोदी का मुरीद है। जानिए आखिर वह पाकिस्तान छोड़कर क्यों आ गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
बलदेव सिंह ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें शरण दी जाए। वह अब पाकिस्तान नहीं जान चाहते। बलदेव सिंह ने बताया कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक भी रह चुके हैं, वो भी सिर्फ 36 घंटे के लिए। 
विज्ञापन

3 of 5
बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
बलदेव सिंह ने बताया कि पंजाब के खन्ना में उनकी ससुराल है। 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। उनकी बेटी रिया का थैलेसीमिया का इलाज चल रहा है। 2007 में खन्ना की रहने वाली भावना से उनकी शादी हुई थी, उस समय वह पाकिस्तान में पार्षद थे।

4 of 5
बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
बलदेव सिंह ने बताया कि वह फिलहाल खन्ना में समराला मार्ग टाउन में दो कमरों के किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी अभी भी भारतीय हैं, जबकि उनके दो बच्चे सैम (10) और रिया (11) पाकिस्तानी नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बलदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
बलदेव सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में वह अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता, इसलिए भारत आया। वह किसी दूसरे देश में जा सकता था, लेकिन पीएम मोदी की हिम्मत और साहस देखते हुए उसने भारत आना मुनासिब समझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें