फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का दावा- नवजोत सिद्धू से चल रही बातचीत, हमारी पार्टी से लड़ेंगे 2022 का चुनाव

Wed, 07 Oct 2020 10:16 AM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के मोगा से रविवार को राहुल गांधी की खेती बचाओ रैली की शुरूआत हुई। राहुल की इस ट्रैक्टर रैली में नवजोत सिद्धू भी शामिल हुए। अपने अंदाज में सिद्धू ने जनसभा को संबोधित भी किया। लेकिन अगले दिन सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू राहुल के मार्च से गायब रहे। बताया जा रहा है कि रविवार को सरकार को नसीहत देने के कारण सोमवार को उन्हें मार्च में नहीं बुलाया गया। लेकिन इस बीच भाजपा के एक दिग्गज नेता ने सिद्धू को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मास्टर मोहन लाल, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने दावा किया है कि नवजोत सिद्धू की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है और वह 2022 का चुनाव भाजपा से लड़ेंगे। मास्टर मोहन लाल ने दावा किया है कि नवजोत सिद्धू के साथ बातचीत जारी है। वह 2022 का चुनाव भाजपा की  से लड़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
मास्टर मोहन लाल ने कहा कि सिद्धू 2014 में अमृतसर लोकसभा सीट से अपना टिकट कटने और अरुण जेटली के चुनाव मैदान में उतरने से नाराज थे। इसके अलावा सिद्धू दंपती खुलकर भाजपा को अकाली दल से नाता तोड़ने की बात कह रहे थे। अब सिद्धू की दोनों शर्तें पूरी हो गई हैं, इसलिए उनकी भाजपा में घर वापसी की कोशिश की जा रही है। 

4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सिद्धू की ‘मदर पार्टी’
मास्टर मोहन लाल ने कहा कि भाजपा नवजोत सिद्धू की ‘मदर पार्टी’ है। भाजपा ने सिद्धू की राजनीति में एंट्री करवाई, उन्हें मान-सम्मान दिया। वह कांग्रेसियों के साथ ऐडजस्ट नहीं हो सकते। कांग्रेस और उनका स्वभाव मेल नहीं खाता है। जिसकी ताजा मिसाल मोगा रैली में देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सिद्धू के लिए भाजपा के दरवाजे हर वक्त खुले हैं। सिद्धू का उद्धार भाजपा में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि मोगा रैली में सिद्धू ने पंजाब सरकार पर ही कई सवाल दाग दिए थे। इसके बाद बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत सिद्धू के भाषण से नाराज हैं। यही वजह है कि सोमवार को संगरूर और पटियाला की रैली में सिद्धू नजर नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें