फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बड़े उस भारतीय कैदी को दिल दे बैठी विदेशी गर्ल, जिसे मौत की सजा

Sun, 04 Sep 2016 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
unique marriage - फोटो : amarujala
इंडोनेशिया की जेल में मौत की सजा का फरमान जारी करवा चुके भारतीय युवक को वहीं पर दिल दे बैठी एक विदेशी गर्ल। देखिए, रोमांचक लव स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 6
unique marriage
ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि जालंधर के नकोदर के रहने गुरदीप सिंह की है। गुरदीप ड्रग के धंधे की पहली डील में ही पकड़ा गया और मौत की सजा पाने के बाद जब जेल में था तो किसी फरिश्ते की तरह तेरह साल छोटी इंडोनेशियाई लड़की मारवती सामने आई। मारवती से शादी को उसने इस्लाम धर्म अपना लिया।
विज्ञापन

3 of 6
unique marriage
गुरदीप ने बताया कि मारवती का चचेरा भाई सुरयाजी हमारी बैरक में था। तीन हफ्ते बाद उसकी पत्नी उसका हाल जानने आई थी। जब सुरयाजी दूसरी जेल में शिफ्ट हो गया। कुछ हफ्ते बाद एक लड़की जेल में मुझसे मिलने आई। उसने बताया कि वह सुरयाजी की कजन है। भाभी ने आपका हाल पूछने को बोला था।

4 of 6
unique marriage
गुरदीप ने बताया कि मैने उससे कुछ सामान मंगवाने के लिए मदद मांगी। दोस्ती के बाद प्यार हुआ और मैंने पूछ लिया कि क्या मुझसे शादी करोगी। मारवती ने कहा कि गुरदीप से पहली नजर में प्यार हो गया था। मेरे भाई दूसरी जेल में थे। भाभी ने कहा था कि अगर हो सके तो गुरदीप का हाल जानने चली जाया कर।
विज्ञापन

5 of 6
unique marriage
मारवती ने बताया कि माता-पिता और भाई से अपने दिल की इच्छा जाहिर की। उन्होंने मना कर दिया। एक साल मैं लगातार परिवार को मनाने में लगी रही, फिर उनकी मर्जी के बगैर 17 नवंबर 2005 में हमने जेल में ही शादी कर ली। उस समय हफ्ते में चार दिन जेल वाले मारवती से मिलने देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
unique marriage - फोटो : amarujala
गुरदीप ने बताया कि मारवती पिछले 11 सालों से वह मुझे बचाने के लिए अदालतों के चक्कर काट रही है, मानवाधिकार संगठनों से मिलना और सरकार के उच्च अधिकारियों से मेरी सजा माफी के लिए दिन-रात कोशिश कर रही है। मारवती ने भी जेल से एक किमी दूर किराए पर घर ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें