चौंकिए मत! यहां कांटों में खिलते हैं फूल
Wed, 23 Jul 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
कैक्टस में सिर्फ कांटे ही होते हैं यह भ्रम सेक्टर-5 के कैक्टस गार्डन में पहुंचते ही दूर हो जाएगा।
चौंकिए मत! यहां कांटों में खिलते हैं फूल
गार्डन में कैक्टस और सक्यूलेंट की सैकड़ों प्रजातियां हैं। इन पर बारिश की बूंदे पड़ते ही कांटेदार कैक्टस के बीच फूलों की खूबसूरती देखती ही बनती है।
चौंकिए मत! यहां कांटों में खिलते हैं फूल
गार्डन में अलग-अलग देशों से मंगाई गई कैक्टस की प्रजातियां हैं। खास बात है यह कि इनको बनाए रखने के लिए उनके जरूरत के मुताबिक वातावरण भी तैयार किया है।
चौंकिए मत! यहां कांटों में खिलते हैं फूल
लोगों में आम भ्रम है कि कैक्टस में सिर्फ कांटे ही होते हैं, लेकिन यहां आकर उनकी खूबसूरती को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं।
चौंकिए मत! यहां कांटों में खिलते हैं फूल
फेयरो कैक्टस (ग्राफ्टिंग), जाइमोकैलेशियम, क्लैस्टो कैक्टस, मैमलेरिया गुल्जिमाना, आपेन्शिया, युका (सक्यूलेंट) के साथ कुछ और प्रजातियां हैं, जो गार्डन के सौंदर्य को बढ़ा रहीं हैं।