फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या वाकया हुआ जो पाकिस्तान ने भारत को कहा शुक्रिया, जानिए

Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया कि पाकिस्तान ने भारत को शुक्रिया कहा। जानिए आप भी।
विज्ञापन

2 of 6
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, भारत ने 5 साल के पाकिस्तानी बच्चे इफ्तिखार अहमद को 11 महीने बाद उसकी पाकिस्तानी मां को सौंप दिया। पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर शनिवार की शाम को इफ्तिखार को लेकर अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। उनके साथ बच्चे की मां भी थी। भारतीय अफसरों ने बच्चा मां को सौंप दिया और इस अच्छे काम के लिए पाकिस्तान ने भारत को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

3 of 6
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने ट्वीट करके शुक्रिया अदा किया। ट्वीट में कहा कि हम इंसानियत के नाते सहयोग करने के लिए भारतीय अफसरों के शुक्रगुज़ार हैं। बच्चे की मां रोहिना कियानी ने कहा कि मैं अपने बच्चे को वापस पाने की सारी उम्मीदें खो चुकी थी, उसे पाना किसी चमत्कार से कम नहीं। इफ्तिखार को मुझसे मिलवाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

4 of 6
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बच्चे को पाने के लिए उसे पाकिस्तानी हाई कमीशन की मदद से महिला को भारतीय कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। कई दलीलें देने के बाद कोर्ट में साबित हो गया ​कि इफ्तिखार पाकिस्तानी नागरिक है। इसके बाद अदालत ने उसे उसकी मां को सौंपने का फैसला सुनाया। इसी के तहत बच्चे को शनिवार को मां को सौंप दिया गया। इस दौरान बच्चे की मां ने पूरे वाकये से वाकिफ कराया।

 
विज्ञापन

5 of 6
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की मां ने बताया कि इफ्तिखार को उसके पिता मार्च 2016 में शादी में शरीक होने के बहाने भारत ले आए थे। इस पर इफ्तिखार की मां ने उसकी कस्टडी को लेकर भारत की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। मामले में फैसला तो पिछले ही साल मई में ही आ गया था, लेकिन सीमा पर तनाव के चलते 9 महीने तक बच्चे को उसकी मां को नहीं सौंपा जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की मां ने बताया कि इफ्तिखार का पिता जम्मू का रहने वाला है। उस पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी से यह झूठ बोला था कि वह इफ्तिखार को लेकर एक शादी में जा रहा है, लेकिन पिता इफ्तिखार को लेकर पहले दुबई गया और वहां से भारत चला आया। इस बात की खबर लगने पर इफ्तिखार की मां ने भारत की अदालत में केस किया। मामला पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें