शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के गुरुपाल नगर स्थित पुराने शिव मंदिर की खुदाई के दौरान मंगलवार को 5 प्राकृतिक शिवलिंग, सन 1621 के 8 सिक्के मिलने पर सब हैरान रह गए। इस बात की खबर जैसे आसपास के लोगों को मिली, वहां पर हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। समाचार लिखे जाने तक खुदाई का काम जारी था।