एयर टैक्सी।
- फोटो : अमर उजाला
वरुण के पापा बताते हैं कि बेटे का सपना साकार हो गया है जिससे उन्हें ही नहीं, पूरे देश को गर्व है। उनका कहना है कि वरुण ने उनसे कहा था कि पापा मैं अपने पैसे से कुछ करके दिखाता हूं, अगर परिवार से कुछ जरूरत पड़ी तो बताऊंगा। फिलहाल उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वरुण के पिता कर्नल रामपाल सुहाग ने 1972 में एनडीए से कमीशन प्राप्त किया था और वे 1998 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।