सेक्टर 9डी स्थित नेक्टर लाइफसाइंस लिमिटेड के ऑफिस में आज भयानक आग लग गई। देखें तस्वीरें- हादसे में ऑफिस का गार्ड बाल-बाल बच गया, लेकिन पूरा ऑफिस जलकर खाक हो गया। हादसा सुबह के करीब 8 बजे हुआ। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। आग को बुझाने में करीब 45 मिनट लगे। सेक्टर 17 थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।