ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानी मानव तस्करी कहने को तो ग़ैरक़ानूनी है, लेकिन फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण और देह व्यापार से लेकर बंधुआ मज़दूरी तक के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जाती है। इसकी कड़वी सच्चाई आपको कई बार सड़कों पर भीख मांगते बच्चों के रुप में दिखाई भी दे जायेगी।
विज्ञापन
2 of 5
द स्लम स्टार
एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में हर रोज लगभग 30 से 35 बच्चे किसी ना किसी तरह के जुर्म का शिकार होते हैं और इनमें से लगभग 10 से 12 बच्चे होते हैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानी इंसान की खरीद फरोख्त का शिकार बनते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
द स्लम स्टार
आपके बच्चे कब ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो जायें ये शायद आपको खबर भी न हो। लेकिन इसकी कड़वी सच्चाई को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं निर्देशक संदीप बावा अपनी नई फिल्म दो द स्लम स्टार के जरिए। यह फिल्म मुख्य तौर पर 3 बच्चों पर आधारित है । जो कि किन्ही हालातों से मजबूरन एक ऐसे ही गिरोह के शिकार होते हैं।
4 of 5
द स्लम स्टार
जो बच्चों को अगवा कर या फिर उन्हें बहला फुसलाकर भीख मांगने या फिर और भी ऐसे ही कई घिनौने काम करने पर मजबूर कर देते हैं। यह फिल्म अपने आप में इस कड़वी सच्चाई को पर्दे पर इसी साल जून में नजर आएगी। लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक भूत अंकल और कुछ खास तरह के गानों का भी मसाला देखने को मिलेगा।
इस फिल्म का काफी हिस्सा चंडीगढ़ और आसपास के स्थानों पर शूट किया गया है । मुख्य बाल किरदार में रिद्धिमा मल्होत्रा गुडग़ांव से यशवंत चोपड़ा करनाल से और खरड़ के रहने वाले चिराग दीप, चंडीगढ़ के अभिराज सिंह ठाकुर नजर आएंगे। ढिल्लों रिकार्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म को हरप्रीत कौर ढिल्लों और निर्देशक संदीप सिंह बावा बना रहे हैं।