पाकिस्तान की जेल में कैद अपने भाई की रिहाई के लिए अभिनेत्री एश्वर्या राय पंजाब के तरनतारन जिले में धरने पर बैठी। हैरान मत हों, ये शूटिंग का सीन था।
विज्ञापन
भाई 'सरबजीत' की रिहाई के लिए धरने पर बैठी एश्वर्या
2 of 5
ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा फिल्म के मुख्य कलाकार सरबजीत की भूमिका में होंगे। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने बताया, 'ऐश्वर्या के साथ उनकी सास जया बच्चन भी हैं। फिल्म 20 मई को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
भाई 'सरबजीत' की रिहाई के लिए धरने पर बैठी एश्वर्या
3 of 5
तरनतारन जिले के कस्बा भिखीविंड के गांव नारली में पिछले कई दिनो से शहीद सरबजीत सिंह के जीवन पर अधारित फिल्म सरबजीत की शूटिंग की जा रही है। सरबजीत की रिहाई के लिए एश्वर्या ने धरना दिया, ये सीन फिल्माए गए। गांव नारली में धरने लगाने के सीन शूट किए गए है। एक सीन में वो खरीददारी करती है।
भाई 'सरबजीत' की रिहाई के लिए धरने पर बैठी एश्वर्या
4 of 5
शनिवार को गांव नारली पुल ड्रेन पर शूटिंग की गई। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली के सीन में सरबजीत की बहन का रोल निभा रही ऐश्वर्या राय ट्राली पर बैठती है। सरबजीत का दोस्त का रोल निभा रहे त्रिशान ट्रैक्टर चलाता है। इसके अलावा खेतों को जाते समय कई और सीन भी फिल्माए गए।
भाई 'सरबजीत' की रिहाई के लिए धरने पर बैठी एश्वर्या
5 of 5
शहीद सरबजीत के जीवन पर आधारित फिल्म सरबजीत की शूटिंग कई दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में की जा रही है। फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर, मालेरकोटला और पटियाला में भी की जाएगी। डायरेक्टर उमंग कुमार, एक्टर एश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा आदि कलाकार काफी उत्साहित हैं।