हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 'हीमैन' माने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में अभी भी काफी अनकहीं हैं। जानिए, आज उनके 80वें जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ीं 8 रोचक बातें।
विज्ञापन
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
2 of 8
फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म आज के दिन यानि 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा शहर में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी फगवाड़ा के आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल से की। वे केवल मैट्रिक तक ही पढ़े।
विज्ञापन
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
3 of 8
स्कूल के समय से ही धर्मेंद्र को फिल्मों से इतना लगाव था कि 1949 में आई फिल्म 'दिल्लगी' को उन्होंने 40 से अधिक बार देखा। क्लास में जाने की बजाय अकसर वे सिनेमाहाल पहुंच जाते थे। शुरू से ही उन्होंने सोच लिया था, वे फिल्मों में काम करेंगे।
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
4 of 8
रेलवे में क्लर्क की नौकरी की। सवा सौ रुपये तनख्वाह थी। 19 साल की उम्र में ही प्रकाश कौर के साथ शादी भी हो चुकी थी। मन न लगा तो नौकरी और घर छोड़कर हीरो बनने मुंबई चले गए। 1960 में पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिये मात्र 60 रुपये साइनिंग अमाउंट लिए।
विज्ञापन
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
5 of 8
पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' में नायिका कुमकुम थीं। फिल्म न चली। धर्मेंद्र संघर्ष के दिनों में जुहू में छोटे से कमरे में रहते थे। फिल्म 'अनपढ़', बंदिनी तथा सूरत और सीरत से पहचान नहीं, लेकिन पहली सुपरहिट रही फूल और पत्थर। उसके बाद धर्मेंद्र ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
6 of 8
धर्मेंद्र बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो रहे हैं, जोकि अपने स्टंट स्वयं करते थे। इन्होंने कभी स्टंट दृश्य के लिए डुप्लीकेट की मदद नहीं ली। इसी का परिणाम है कि धर्मेंद्र ने चिनप्पा देवर की फिल्म मां में एक चीते के साथ सही में लड़ाई की थी।
विज्ञापन
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
7 of 8
धर्मेंद्र ही पहले ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने पहली पत्नी के होते हुए हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। हिंदू धर्म में बिना तलाक दिए ये आसान नहीं था। लेकिन धर्मेन्द्र ने अपने प्यार को पाने के लिए ना सिर्फ दुनिया की रीति-रिवाजों को तोड़ा बल्कि अपने धर्म को भी बदल लिया।
80वें जन्मदिन पर जानिए, धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी 8 रोचक बातें
8 of 8
धर्मेन्द्र का पूरा नाम धर्मेन्द्र सिंह देओल है। पहली पत्नी प्रकाश कौर से तीन बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी अजिता देओल। बेटी अजिता देओल शादी के बाद से विदेश में सैटल हो गईं थीं। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां इशा और अहाना देओल हैं।