फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

Tue, 17 Nov 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को दागदार कर दिया। उसकी काली करतूतें आश्रम के गेट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

2 of 8
गौर हो कि बीते शुक्रवार दोपहर एक माह की दूधमुंही बच्ची को कोई दिनदहाड़े लाडवा के बपदा रोड पर स्थित बाल अनाथ आश्रम के सामने छोड़ गया था। बच्ची काफी बीमार है और फिलहाल उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

3 of 8
पुलिस ने पता लगाया कि उसे छोड़ने वाला कोई और नहीं, ब्लकि उसका पिता है। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस को उसके पिता का पता लगा है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

4 of 8
हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के आसपास कोई व्यक्ति एक दूधमुंही मासूम को बाल आश्रम के दरवाजे पर लगे पालने में डालकर चला गया था। आश्रम संचालक शीशपाल मढ़ान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

5 of 8
सूचना मिलने पर पुलिस ने आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जो व्यक्ति उस बच्ची को छोड़कर जा रहा था उसका फोटो पूरी तरह साफ दिखाई दिया। पुलिस ने तलाश कराई तो पता चला कि वह इस मासूम का पिता ही था।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

6 of 8
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाडवा निवासी राजेश की पत्नी कुछ समय पहले दूधमुंही बच्ची को छोड़कर चली गई थी। राजेश अपनी अंधी मां के साथ रहता है जिससे बच्ची पालने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

7 of 8
बताया तो ये भी जा रहा है कि पत्नी के साथ उसका तलाक हो चुका है और राजेश शराब आदि पीने का आदि है। आश्रम संचालक शीशपाल मढ़ान ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची के पिता का पता लगा लिया है।
विज्ञापन

Pics: कलयुगी पिता की करतूत CCTV में कैद, बच्ची दूधमुंही

8 of 8
आश्रम संचालक ने बताया कि बच्ची की हालत काफी खराब थी। उसकी चिकित्सकों से जांच कराने पर इसका पता लगा। उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां अस्पताल में नर्सों की देखरेख में बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें